एक्सप्लोरर

पूरे भारत में ईवीएम या तो खराब हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि पूरे भारत में ईवीएम या तो खराब हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर बीजेपी के पक्ष में वोट डाल रही हैं. अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'पूरे भारत में ईवीएम या तो खराब हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं.'

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं. साढ़े तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं.

इटावा के सैफई में मतदान के बाद अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को रामपुर में ईवीएम की खराबी पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला है कि प्रदेश के एक मंत्री बदायूं में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से उनकी बेटी चुनाव लड़ रही हैं. अधिकारी कह रहे हैं कि पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं होने की वजह से ईवीएम का परिचालन नहीं हो पा रहा है. क्या यही डिजिटल इंडिया है, जिसका वायदा सरकार कर रही है.'

मैनपुरी सीट के बारे में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम) रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे. फिरोजाबाद के बारे में उन्होंने कहा कि अक्षय आराम से जीत रहा है. इसी सीट से अखिलेश के चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव मैदान में हैं.

अखिलेश ने कहा कि तीसरे चरण में बीजेपी और उसके सहयोगियों को पराजय का स्वाद चखना होगा. लोगों ने इस बार बीजेपी के खिलाफ मन बना लिया है.

इस बीच पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू से लखनऊ में मुलाकात कर रामपुर में ईवीएम की खराबी तथा बदायूं में उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की कथित भूमिका की शिकायत की.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी आर तिवारी ने कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की है कि प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. बदायूं सीट से उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी प्रत्याशी हैं.

तिवारी ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर संज्ञान लिया गया है और इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है. तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किये गये हैं. उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget