एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के पीएम पद की उम्मीदवारी पर लालू यादव ने नहीं दिया सीधा जवाब, कहा- मिलकर तय करेंगे

झारखंड रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि बहुत जगह इलाज कराया लेकिन पूरी तरह से निरोग नहीं हुए. न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा. अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है.

पटना: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव ने पटना से झारखंड जाने के दौरान फ्लाइट में एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. 2019 में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा, इसका जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि ये हमलोग तय कर लेंगे. वहीं राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने पर लालू यादव ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की जमानत को और बढ़ाने से इनकार करते हुए 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था. इसके चलते लालू आज पटना से झारखंड के लिए रवाना हो गए.

वहीं झारखंड रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि बहुत जगह इलाज कराया लेकिन पूरी तरह से निरोग नहीं हुए. लालू यादव ने कहा, ''न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा. अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है. न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. आज नहीं तो कल न्याय मिलना है. अभी रांची जा रहे हैं.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''हमारा देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो गया है. पांच विद्वानों को कल छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है. मोदी जी डर गये हैं कि उनकी हत्या हो जाएगी. प्रधानमंत्री बोले कि मेरी हत्या हो जाएगी ये देश को अच्छा नहीं लगा. कब किस नेता को क्या होगा, कब गिरफ्तारी होगी ये रास्ता प्रसस्त हो गया है.''

लालू यादव ने कहा कि राबड़ी देवी और उनके बच्चों पर जितने भी केस हैं वे सब बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि हमलोगों को घेरकर रखने की साजिश है ताकि चुनाव पार हो जाए. वहीं नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या और बलात्कार की घटना न हो. कोई ऐसा दिन नहीं है जहां विरोध नहीं हो रहा हो. राज्य में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है. रोम जल रहा था, नीरो बंशी बजा रहा था, नीतीश कुमार की हालत इसी तरह की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget