एक्सप्लोरर

पहले भी तलाक की अर्जी दे चुके थे तेज प्रताप यादव लेकिन नहीं हुई थी स्वीकार: सूत्र

लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सका. बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी तेजप्रताप की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर जमे दिखे.

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर अपनी पत्नी ऐश्वर्य राय से तलाक की गुहार लगाई है. तेजप्रताप और ऐश्वर्य की शादी लगभग छह महीने पहले हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, तेजप्रताप ने कुछ दिन पहले तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी. लेकिन तकनीकी वजहों से वह अर्जी स्वीकार नहीं की गई थी. इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने नई अर्जी दाखिल की. अदालत की संबंधित इकाई (फाइलिंग सेक्शन) ने जरूरी कार्रवाई के लिए इसे आगे बढ़ा दिया है.

बहरहाल, लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सका. बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी तेजप्रताप की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर जमे दिखे. तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्य और उनके पिता चंद्रिका राय शाम में राबड़ी के आवास पर आए, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. बाद में मीसा भारती भी वहां गईं.

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव चारा घोटाला के मामलों में दोषी करार दिए जाने की वजह से रांची की जेल में बंद हैं. तेजप्रताप और ऐश्वर्य की शादी बीते मई महीने में काफी भव्य तरीके से हुई थी. इस शादी में हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे.

ऐश्वर्य के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी आरजेडी के विधायक हैं. चंद्रिका के पिता यानी ऐश्वर्य के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे.

तेजप्रताप बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार, जिसमें आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस शामिल थे, में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. वह वैशाली जिले के महुआ से विधायक हैं. गौरतलब है कि लालू यादव के राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं होने की वजह से तेजस्वी यादव ही आरजेडी की अगुवाई कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget