एक्सप्लोरर

कुशीनगर: कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने किया नामांकन, जानिए कितनी संपत्ति है उनके पास

कुशीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम ने लोगों का दिल तोड़ा है.

कुशीनगर: कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है. दोपहर लगभग एक बजे आरपीएन सिंह अपना नामांकन करने अपने परिवार के साथ नामांकन कक्ष पहुंचे. आरपीएन सिंह के साथ उनकी माँ, उनकी पत्नी और बेटी भी थीं. उन्होंने चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल क़िया. नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आरपीएन सिंह भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि इस बार का मुद्दा किसान हैं. अप्रैल महीना खत्म होने को है पर गन्ने की फसल खेतों में पड़ी है. पर्ची के लिए मारामारी हो रही है. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा अगर मोदी जी अपने 2014 के भाषण को सुन लें तो मुझे पूरा विश्वास है कि 2019 में अपने आप को ही वोट नही देंगे.

अपने नामांकन से पूर्व आरपीएन सिंह ने पडरौना कस्बे में पैदल मार्च करके अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की. हजारों लोगों के साथ जुलूस निकाल कर पहले 6 किमी तक पदयात्रा की. लोग उनका स्वागत फूल-मालाओं से कर रहे थे. उसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय में बने नामांकन करने अपने परिवार के साथ पहुँचे. नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी क्यों नहीं बेरोजगारी की बात करते हैं. यह सिर्फ जुमला है. एक मई को प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने के सवाल पर आरपीएन सिंह ने कहा कि पांच साल के बाद उनको भगवान राम की याद आ रही है, पांच साल पहले तो उन्होंने कहा था कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाऊंगा, इस बार वह इस मुद्दे को भूल गए हैं क्योंकि जिसने गरीबों का दिल तोड़ा हो,जिसने किसानों का दिल तोड़ा हो, बेरोजगारों का दिल तोड़ा हो ऐसे व्यक्ति को भगवान राम भी माफ नही करेंगे.

एबीपी न्यूज़ से कही ये बातें-

नामांकन के बाद एबीपी न्यूज से बातचीत में आरपीएन सिंह ने कहा कि जहां हम खड़े हैं वहां गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या है. अप्रैल का महीना समाप्त हो रहा है और अभी भी किसान पर्ची के लिए मारा-मारा फिर रहा है. जो पेमेंट हो रहा है उसमें भी पैसे काट कर दिए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री जी पडरौना आकर जो उन्होंने वादे किए थे वह अगर 2014 का अपना भाषण सुन लें तो 2019 में अपने आप को वोट नही देंगे.

नरेंद्र मोदी के नामांकन और रोड शो पर उनका कहना था कि प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे तो भीड़ तो आएगी. वे प्रेस से इंटरव्यू नहीं करा रहे हैं. इंटरव्यू भी कराए तो कलाकारों से कराए. उनको उम्मीदवारों की कमी पड़ रही है तो हर जगह एक्टर ही उतारे जा रहे हैं. भाजपा में जो कलाकारों के बादशाह हों उनको कलाकारों की जरूरत जरूर पड़ेगी.

2019 चुनाव के रिजल्ट के सवाल पर उनका कहना था कि मोदी जी ने देश की जनता को जुमले दिए. किसानों के बारे में बात की, नौजवानों के बारे में बात की, पंद्रह लाख के बारे में बात की, गरीबों के बारे में बात की सब जुमले साबित हुए हैं. लोगों ने बहुत भरोसे के साथ 2014 मे उनको वोट दिया है. उन्होंने उस भरोसे को तोड़ा है. इसलिए 2014 के मुद्दे की वह चर्चा ही नहीं करते. 2019 में वह भगवान राम को ही भूल गए हैं.

आरपीएन सिंह की संपत्ति-

संपत्ति की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह 13,41,40000/ रुपये (तेरह करोड़ इकतालीस लाख चालीस हजार) की कुल सम्पत्ति के मालिक हैं. तो वहीं उनकी पत्नी सोनिया सिंह के पास कुल 10,50,00000 रुपए (दस करोड़ पचास लाख रुपए) की संपत्ति है. इतना ही नही आरपीएन सिंह के पास अंगूठी, चैन, ब्रेसलेट आदि को मिलाकर 24 लाख के गहने भी हैं.

पत्नी सोनिया सिंह कुल 31 लाख के गहने की मालकिन हैं. आरपीएन सिंह अपनी आय का स्रोत कृषि बताए हैं. इनके पास 2 ट्रैक्टर, एक इनोवा कार है और इनकी पत्नी सोनिया सिंह के पास एक टोयटा की क्रोला व इनोवा कार भी है. सोनिया सिंह ने अपनी आय का स्रोत पत्रकारिता बताया है.

आरपीएन सिंह के पास नकदी के रूप में 2,28000 /00 (दो लाख अट्ठाइस हजार रुपए) तथा पत्नी सोनिया सिंह के पास 1,85000/00(एक लाख पचासी हजार) रुपये नकदी के रूप में हैं. आरपीएन सिंह ने अपनी शैक्षिक योग्यता बीए (ऑनर्स) सन 1985 में सेंट स्टीफन कालेज दिल्ली से होना बताया है. इन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget