एक्सप्लोरर

कुशीनगर हादसा: बच्चों की मौत पर इंसाफ मांग रहे परिजनों से योगी बोले- 'ये नौटंकी बंद करो'

कुशीनगर हादसे में अपने बच्चों की मौत को लेकर इंसाफ की मांग रहे परिजनों से सीएम योगी ने कहा कि ये नौटंकी बंद करो.

गोरखपुर: कुशीनगर हादसे में अपने बच्चों की मौत को लेकर इंसाफ की मांग रहे परिजनों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये नौटंकी बंद करो. जब वहां सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो सामने लोगों की भारी भीड़ थी. लोग नारेबाजी कर रहे थे, एक पल को लगा कि कोई रैली चल रही है लेकिन यहां पर कुशीनगर हादसे में मारे गए बच्चों के परिजन मानव रहित फाटक या रेलवे क्रॉसिंग को ठीक करने की मांग कर रहे थे.

इससे पहले योगी ने कहा था कि इस घटना में प्रथम दृष्टया गलती वैन चालक की लगती है क्योंकि वह ईयर फोन लगाकर वाहन चला रहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि इस हादसे में लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी. परिजन मानव रहित फाटक यानि कि रेलवे क्रॉसिंग को ठीक करने की मांग कर रहे थे. इस प्रकार के रेलवे क्रॉसिंग पर कोई गार्ड नहीं होता है.

दर्दनाक हादसे पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है वहीं योगी सरकार ने मुआवजे का एलान किया है. लेकिन इन जख्मों पर असली मरहम तब लगेगा जब मोदी सरकार 2020 तक मानव रहित फाटकों को पूरी तरह से देश से हटा देंगे जो उनका वादा भी है.

वहीं कुशीनगर हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार कर लिया गया है. स्कूल को भी सील कर लिया गया है. ये स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था. बता दें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई और सात अभी नाजुक हालात में हैं. सुबह दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई.

बता दें कि ऐसे मानव रहित फाटकों की संख्या देश में करीब 7701 है. पिछले चार साल में ऐसी क्रॉसिंग की वजह से 220 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 2017 में मोदी सरकार ने दो साल में ऐसे फाटकों को खत्म करने का एलान किया था. लेकिन इस साल अब तक ऐसे केवल 1252 फाटक ही हटाए गए हैं. सीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की राशि देने को भी कहा है.

ये भी पढ़े:

कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्कूल वैन के ड्राइवर की गलती थी

कुशीनगर हादसाः स्‍कूल वैन के ड्राइवर ने कान में लगाए थे ईयरफोन, इसलिए हुई दुर्घटना

कुशीनगर: 13 बच्चों के लिए मौत की क्रॉसिंग बना रेलवे का मानवरहित फाटक

यहां देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप को रामकृपाल यादव की दो टूक, बोले- पहले अपनी डिग्री दिखाएं
तेज प्रताप को रामकृपाल यादव की दो टूक, बोले- पहले अपनी डिग्री दिखाएं
योगी सरकार में अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत को मिला नया विस्तार, सरयू घाट पर तैयारियां तेज
योगी सरकार में अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत को मिला नया विस्तार, सरयू घाट पर तैयारियां तेज
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी
CM योगी के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
CM योगी के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Spider Removal Tips: बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
Embed widget