एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: आकर्षण का केन्द्र बना पहियों पर चलने वाला ये होटल, सभी सुख-सुविधाओं से है लैस

कुंभ में इस बार एक कंटेनर के आकार का होटल काफी चर्चा में है. इस होटल में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. इसमें तापमान को अपने हिसाब से सेट करने के लिए एसी और हीटर लगा हुआ है.

Kumbh Mela 2019: प्रयागराज के कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु रोज स्नान और गंगा पूजन के लिए जा रहे हैं. शाही स्नान के दिन वहां करोड़ों लोग गंगा में डुबकी लेते हैं और मां गंगा की अराधना करते हैं. अर्ध कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. कुंभ में आने वाले लोगों के रुकने और रात गुजारने के लिए टेंट, होटल  और अन्य साधनों का इंतजाम किया गया है, लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं एक अनोखे होटल के बार में. कुंभ में इस बार एक कंटेनर के आकार का होटल काफी चर्चा में है. यह कंटेनरनुमा होटल किसी शानदार होटल की तरह तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस होटल में बाहरी मौसम का कोई असर नहीं होता है और अंदर होटल के कमरे के तापमान को अपने हिसाब से सेट करने के लिए एसी और हीटर लगा हुआ है. कंटेनरनुमा होटल में मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया है होटल के बाथरूम में गर्म पानी के लिए गीजर लगा हुआ है. होटल के कमरे के बाहर अच्छा-खासा खाली स्पेस है जहां टेबल और कुर्सी लगे हुए हैं. यहां होटल में ठहरे लोग किसी से मिल सकते हैं या परिवार के साथ बैठकर बातें कर सकते हैं. होटल मालिक ललित गिरि का इस आधुनिक कंटेनर होटल को कुंभ में लाने पर कहना है कि लोगों को टेंट में ठहरने से ठंड में अधिक ठंड और गर्मी में अधिक गर्मी लगती है, इसी समस्या को खत्म करने के लिए यह कंटेनर होटल लाया गया है. ललिल का कहना है कि इस होटल में तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं. इस होटल के कमरे के अंदर ही बाथरूम भी है जो कि बिल्कुल आधुनिक है. यह कंटेनरनुमा होटल देखने में ट्रेन के डिब्बे की तरह लगता है. यह पहली बार है जब प्रयागराज में चल रहे अर्ध कुंभ में ऐसे कंटेनर होटलों का ठहरने के लिए प्रयोग किया जा रहा है. यह भी पढ़ें- RTI से सनसनीखेज खुलासा, राजधानी दिल्ली में हर साल औसतन 50 हजार गर्भपात हाथ में 'लोहे का माइक' लेकर कश्मीरी छात्रा ने की रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होटल का वीडियो यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget