एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कुंभ मेले में शाही स्नान के नियम तोड़ने पर दो अखाड़ों को नोटिस

Kumbh Mela 2019: प्रयागराज के कुंभ मेले में मकर संक्रांति पर हुए पहले शाही स्नान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कुंभ मेला प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं करने पर दो अखाड़ों को नोटिस जारी कर उन्हें तीन दिन में जवाब देने को कहा है.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ मेले में मकर संक्रांति पर हुए पहले शाही स्नान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कुंभ मेला प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं करने पर दो अखाड़ों को नोटिस जारी कर उन्हें तीन दिन में जवाब देने को कहा है. प्रशासन की इस नोटिस से अखाड़ों में हड़कंप मच गया है. साधू -संतों ने इस नोटिस पर नाराज़गी जताते हुए प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किये हैं.

प्रयागराज के कुंभ मेले का पहला शाही स्नान पंद्रह जनवरी को बिना किसी हंगामे के शांतिपूर्वक बीत गया, लेकिन इस शाही स्नान को लेकर दिगंबर अणी और आवाहन अखाड़े को जारी की गई नोटिस ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल अखाड़ों के साथ हुई बैठक में मेला प्रशासन ने शाही स्नान के जुलूस में बड़े वाहन शामिल नहीं करने और सीमित संख्या में ही कार व ट्रैक्टर जैसे छोटे वाहन शामिल करने की हिदायत दी थी, लेकिन आरोप है कि दो अखाड़ों ने तय किये गए इस नियम का पालन नहीं किया.

आरोप है कि दिगंबर अखाड़े ने शाही स्नान के अपने जुलूस में बसों व दूसरे बड़े वाहनों का इस्तेमाल किया, जिससे न सिर्फ अव्यवस्था पैदा हुई, बल्कि किसी अनहोनी का खतरा भी मंडराता रहा. इसी तरह आवाहन अखाड़े ने भी निर्धारित संख्या से ज़्यादा छोटे वाहन शामिल किये और जुलूस से पहले दूसरे अखाड़े के लिए रिजर्व की गई ज़मीन पर कब्ज़ा कर उसे खुद इस्तेमाल भी किया.

इसी पर दिगंबर और आवाहन अखाड़े को नोटिस जारी की गई है और उनसे तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है. इस बारे में कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि साधू संत ही मेले की शान हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन नोटिस इसलिए जारी किया गया है ताकि आगे के शाही स्नानों में ऐसा ना हो.

कुंभ मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई इस नोटिस पर साधू संतों ने नाराज़गी जताते हुए कई सवाल खड़े किये हैं. उनका कहना है कि अखाड़ों के महामंडलेश्वर व दूसरे बड़े संत चार किलोमीटर का लम्बा सफर पैदल नहीं तय कर सकते हैं, इसलिए कई बार वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. संत महात्मा खुद ही अनुशासित होते हैं, इसलिए उन्हें नोटिस जारी करना कतई उचित नहीं है. अखाड़ों से जुड़े साधू संतों ने प्रशासन से यह नोटिस फ़ौरन वापस लिए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget