एक्सप्लोरर

राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान ने दिया बेतुका बयान, इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान ने बेतुका बयान दिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर बनने के फैसले की निंदा की है.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शुरू होने के बाद पाकिस्तान के द्वारा की गई राम मंदिर निर्माण की निंदा पर अयोध्या के संत और मुस्लिम पक्षकार दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने पाकिस्तान को हिदायत दी है कि पाकिस्तान भारत के अंदरूनी मामलों में दखल न दे. वहीं, संतो ने कहा कि पाकिस्तान का राम मंदिर को लेकर दखल देने का यही उद्देश्य है कि भारत में हिंदू और मुस्लिमों के बीच में खाई बनी रहे. साधु-संतों ने भारत सरकार से मांग की है कि अब कड़ी कार्रवाई कर करारा जवाब देना चाहिए.

पाकिस्तान ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए भारत की आलोचना करते हुए कहा है कि यह दर्शाता है कि देश में मुसलमान कैसे हाशिये पर रखा जा रहा है.

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और सभी ने कोर्ट का सम्मान किया और पूरे हिंदुस्तान का मुस्लिम समाज पूर्ण रूप से संतुष्ट था और अदालत के निर्णय को माना. पाकिस्तान बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के पर राजनीति न करे. यह हमारा अंदरूनी मामला है, इसमें पाकिस्तान दखल न दे. जो निर्णय आया वह हम सभी लोगों ने माना है. भारत के मुस्लिमों ने इसको स्वीकारा है. पाकिस्तान कौन होता है इस पर आपत्ति करने वाला. आज तक पाकिस्तान ने कोई भी अच्छा काम नहीं किया है, पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है. पाकिस्तान को चाहिए कि इसका इलाज खोजे, कोई अच्छा काम करे. पूरी दुनिया में आतंकवाद पाकिस्तान ने फैला रखा है.

वहीं, रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बटवारे के समय बहुत से ऐसे मंदिर थे जो पाकिस्तान में चले गए जिनको ध्वस्त कर दिया गया. अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है. भारत के बहुत से मुस्लिमों ने राम मंदिर का समर्थन किया है और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले का भी समर्थन मुस्लिम समाज के लोगों ने किया है. हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान के बीच में विवाद होता रहे इस उद्देश्य से राम मंदिर के मुद्दे को उठाया गया है, यह हमारे देश की बात है इसमें दखल देने की आवश्यकता पाकिस्तान को नहीं है. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पाकिस्तीन विश्व में आतंकवाद फैलाता है, बॉर्डर पर धोखे से हमला करके हमारे सैनिकों को मारता है. भारत सरकार से मांग करता हूं कि इनको सबक सिखाना चाहिए.

वहीं, सरयू जी की नित्य आरती करने वाले शशीकांत दास ने कहा कि राम मंदिर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बनना शुरू हुआ है. राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं और कभी भी हम अपने आराध्य का मंदिर बना सकते हैं, उसका जीर्णोद्धार करा सकते हैं. पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का अंदरूनी मामला है और इसमें पाकिस्तान हस्तक्षेप न करे. पाकिस्तान अपनी हैसियत में रहे.

शशिकांत दास ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान में राम मंदिर बनकर तैयार होगा. पाकिस्तान भारत में हिंदू और मुस्लिमों के बीच में वैमनस्य पैदा करना चाहता है, लड़ाना चाहता है. हिंदू मुस्लिम के बीच जो भाईचारा है उसको खत्म करना चाहता है. पाकिस्तान भूल रहा है भारत में आपसी भाईचारा और प्रेम है और यहां का मुस्लिम भी यह चाहता है कि राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो. पाकिस्तान अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा यहां पर हिंदू मुस्लिम में भाईचारा बना रहेगा.

अयोध्या: जफरयाब जिलानी की टिप्पणी पर संतों ने जताई नाराजगी, इकबाल अंसारी ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget