एक्सप्लोरर

दिल्ली तक पहुंचा किसानों का मोर्चा, रोकने के लिए इंतजाम कर रही है पुलिस

हरिद्वार से चला किसानों का मोर्चा दिल्ली बॉर्डर तक पहुंच गया है जिनको रोकने के लिए भारी इंतजाम किए गए हैं. दो अक्तूबर को किसान राजघाट से संसद तक पैदल मार्च की योजना के साथ यहां आए हैं. किसानों की बहुत सी मांगें हैं जिनकी तरफ वो सरकार का ध्यान खींचना चाहते हैं.

मेरठ, दिल्ली: हरिद्वार से चला किसानों का मोर्चा दिल्ली बॉर्डर तक पहुंच गया है जिनको रोकने के लिए भारी इंतजाम किए गए हैं. दो अक्तूबर को किसान राजघाट से संसद तक पैदल मार्च की योजना के साथ यहां आए हैं. किसानों की बहुत सी मांगे हैं जिनकी तरफ वो सरकार का ध्यान खींचना चाहते हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में हरिद्वार से दिल्ली तक किसान क्रांति पद यात्रा के जरिये 2 अक्टूबर को दिल्ली में इंकलाब होगा. किसानों को रोका गया तो यह देश के लिए कलंक बनेगा. इससे पहले किसान क्रांति पद-यात्रा के छठे दिन मेरठ के सिवाया टोल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि साढ़े 4 साल से किसान सरकार को ढूंढ रहे है, इतने दिनों हमें सरकार नही मिली. सुना है देश की राजधानी दिल्ली में सरकार रहती है...हम सरकार को तलाश करने निकले हैं. हम देखना चाहते है कि शांति के पुजारी की जयंती पर उसके अनुयायी किसानों को सरकार दिल्ली में शांति से घुसने देगी या क्रांति से. दिल्ली तक पहुंचा किसानों का मोर्चा, रोकने के लिए इंतजाम कर रही है पुलिस 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 6 राज्यों के 50 हजार से ज्यादा किसान अपना दुखड़ा लेकर केन्द्र सरकार से 2 अक्टूबर के दिन दिल्ली में मुखातिब होगें. किसानों का रोष बीजेपी के उस घोषणापत्र में किये गये वायदे को लेकर है जो 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने देश को दिया था. घोषणापत्र में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया गया था. राकेश टिकैत कहते है कि एक्ट में 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान करने का प्रावधान है. 8-8 महीने तक भुगतान लटका है यह सरकार एक तरह की गुन्डागर्दी है. इसी का नतीजा है कि अब किसान अपना खाना-पीना साथ लेकर धीमी चाल से पदयात्रा कर रहा है. केन्द्र से किसान की मांगों के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हो. देश के किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए और 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने का जो सरकारी फरमान है, वह वापस हो. यह वैचारिक क्रांति पद-यात्रा है. अब देश के किसान को कोई बहका नहीं सकता. चुनाव से पहले बहुत कुछ होना बाकी है. वायदा करके वोट लेना और उन्हें पूरा न करना, धोखाधड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget