एक्सप्लोरर

चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम कासगंज से हुआ गिरफ्तार, बाकी दो की तलाश जारी

कासगंज हिंसा और चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम पकड़ा गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उसे कासगंज कोतवाली में रखा गया है.

लखनऊ: कासगंज हिंसा और चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम पकड़ा गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उसे कासगंज कोतवाली में रखा गया है. अब पुलिस वसीम और नसीम को तलाश कर रही है. पुलिस ने इनके घर पर नोटिस भी लगाया है कि अगर एक मार्च तक ये लोग कोर्ट में नहीं हाजिर हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.

सामने आया कासगंज में फायरिंग के दिन वाला वीडियो, पिस्टल लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे लड़के

हिंसा के वीडियो आए सामने कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दो वीडियो सामने आए हैं जो 26 जनवरी यानी उस दिन के हैं जिस दिन तिरंगा यात्रा को लेकर कासगंज में हिंसा शुरू हुई थी और चंदन गुप्ता की फायरिंग की मौत हुई थी. एबीपी न्यूज को कासगंज में फायरिंग के दिन वाला वीडियो मिला है. एक वीडियो में कुछ लड़के हाथ में पिस्टल लेकर तिरंगा यात्रा निकालते दिख रहे हैं. वीडियो में रह रहकर फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है. ये वीडियो एसआईटी को मिला है. हिंसा की जांच योगी सरकार ने एसटीएफ को सौंप दी है. फिलहाल इलाके में शांति है लेकिन अभी भी तनाव बना हुआ है. शहर में रुक-रुक कर हो रही आगजनी से लोगों में डर बना हुआ है.

चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम कासगंज से हुआ गिरफ्तार, बाकी दो की तलाश जारी

चार दिन बाद टूटी योगी की चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई

गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को शुक्रवार को शुरू हुयी हिंसा तथा उसके बाद इलाके में शांति के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. राज्य सरकार से यह भी कहा गया है कि हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा भी मुहैया कराए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य के हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

कासगंज हिंसा: तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाने वाले बरेली के डीएम पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार

सामने आया चंदन का आखिरी वीडियो बता दें कि चंदन की 26 जनवरी को हत्या हुई थी और अब चंदन का आखिरी वीडियो सामने आया है. वो बुलेट से तिरंगा यात्रा लेकर निकला था और जुलुस में सबसे आगे चल रहा था. कासगंज में सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा यात्रा लेकर निकले थे इसी के बाद हिंसा हुई और चंदन की हत्या कर दी गई.

हिंसा में अबतक 145 लोग गिरफ्तार चंदन की हत्या के आरोप में 20 नामजद लोगो पर एफआईआर है. पांच नामजद और छह अज्ञात समेत 11 की गिफ्तारी हो चुकी है. 15 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है. कासगंज में हिंसा के सिलसिले में 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget