एक्सप्लोरर

बिना कोचिंग पास किया UPSC एग्जाम, इंटरनेट से की थी पढ़ाई

मेघा गुप्ता से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि जब आप वेटिंग हॉल में बैठी थीं तो आप के मन में क्या चल रहा था, तो मेघा ने जवाब दिया कि मै पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा" कविता को याद कर रही थी.

कानपुर: कानपुर की मेघा गुप्ता ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है. खास बात ये है कि मेघा से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि जब आप वेटिंग हॉल में बैठी थीं तो आप के मन में क्या चल रहा था, तो मेघा ने जवाब दिया कि मै पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा" कविता को याद कर रही थी. इस जवाब से मेघा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया. मेघा ने यूपीएससी एग्जाम के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं की थी. उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करके 674वीं रैंक हासिल किया है. मेघा गुप्ता गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित चावला मार्केट की रहने वाली हैं. उनके पिता सुशील गुप्ता कानपुर देहात के मूसानगर में एसबीआई बैंक में सीओ के पद पर तैनात हैं. मेघा ने भोपाल के एनआईटी कालेज से बीटेक किया है. मेघा ने सिविल एग्जाम के लिए किसी तरह की कोचिंग नही की बल्कि इंटरनेट के माध्यम से तैयारी कर 674 वी रैंक हासिल किया है. मेघा ने बताया कि मेरे मामा जज हैं. मुझे उन्हीं से प्रेरणा मिली है. मेरे मामा कहते थे कि हम समाज से इतना कुछ लेते हैं और सीखते हैं. हमारा फर्ज बनता है कि हम समाज के लिए कुछ करें. इस बात से प्रेरणा लेकर मैंने सिविल एग्जाम की तयारी की. मैंने ढाई साल इसकी तैयारी की, तब जाकर मुझे इसमें सफलता मिली है. मेघा ने कहा कि मै आईपीएस बनकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों जैसे रेप, दहेज़ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा पर काम करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मै बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार पर भी काम करना चाहती हूं. मेघा ने कहा कि मेरे करिअर में मेरी मां, पिता और भाई ने बहुत सपोर्ट किया है. मेघा से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि आप तीन साल के बच्चे को कौन सी क्वालिटी सिखाना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि मैं सिखाना चाहूंगी कि खेल, पढ़ाई या फिर झगड़े में भी हमें कोशिश करने का गुण नहीं खोना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट, CM मोहन यादव होंगे चीफ गेस्ट
इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट, CM मोहन यादव होंगे चीफ गेस्ट
Delhi Building Collapse Live: बिल्डिंग हादसे में आरोपी हरिराम गुप्ता की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
Live: बिल्डिंग हादसे में आरोपी हरिराम गुप्ता की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'
दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News
SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
Embed widget