एक्सप्लोरर

5 दिन बाद गुजरात से पकड़े गए कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी, मां बोलीं- हत्यारों को फांसी दो

दोनों आरोपियों को तिवारी की हत्या की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया जाएगा. दोनों आरोपी सूरत के निवासी हैं. आरोपी अशफाक शेख 34 साल का और मोइनुद्दीन पठान 27 साल का है.

अहमदाबाद/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपियों को पांच दिन बाद गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से हुई है. ये दोनों आरोपी 18 अक्टूबर को तिवारी की हत्या के बाद से फरार थे. गिरफ्तारी के बाद कमलेश की मां कुसुम तिवारी ने दोनों को फांसी देने की मांग की है.

गुजरात में घुसने वाले थे दोनों आरोपी- एटीएस

गुजरात आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस उपमहानिरीक्षक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि मंगलवार शाम गुजरात-राजस्थान सीमा पर शामलाजी के पास से उन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब वे गुजरात में घुसने वाले थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनकी स्थिति का पता लगाया गया, जब दोनों ने फरार होने के बाद अपने परिवार और दोस्तों से बात की.

दोनों को तिवारी की हत्या की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया जाएगा. दोनों आरोपी सूरत के निवासी हैं. आरोपी अशफाक शेख 34 साल का और मोइनुद्दीन पठान 27 साल का है.

घर में की गई थी कमलेश की हत्या

बता दें कि हिंदू समाज पार्टी बनाने के पहले हिंदू महासभा के एक धड़े से जुड़े रहे 45 साल के कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ के नाका हिंडोला इलाके में उनके घर में कर दी गयी थी.हत्या मामले में सूरत के तीन लोगों और महाराष्ट्र के नागपुर से एक व्यक्ति के साथ कुल छह लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है.

सूरत से गिरफ्तार 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

वहीं, एटीएस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में सूरत से गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार देर शाम प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार के आवास पर पेश किया. अदालत ने तीनों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली जिसके बाद जांचकर्ताओं ने तीनों को पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया. अदालत ने चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड स्वीकार कर ली. ये तीनों आरोपी मौलाना शेख सलीम, फैज़ान एवं राशिद अहमद पठान सूरत में पकड़े गए थे. वहां से उन्हें लखनऊ लाया गया था.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर में मोदी सरकार तैयार कर रही विकास का रोडमैप, बिजली के क्षेत्र में व्यापक योजना तैयार

दिवाली से पहले गाड़ियों पर ऑफर्स की बरसात, इन 5 कारों पर मिल रही है भारी छूट

Saand ki Aankh Review : तापसी और भूमि ने की है दमदार एक्टिंग, जानें क्या है Critics की राय

सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, 300 किलोमीटर है रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget