एक्सप्लोरर

कैराना-नूरपुर के उपचुनाव में होगी मोदी और योगी की असली परीक्षा

यूपी की कैराना लोकसभा और नूरपुर असेंबली सीट पर 28 मई को मतदान होगा. नतीजे 31 मई को आयेंगे. चुनाव आयोग ने तारीख़ों का एलान कर दिया है. अगले आम चुनाव से पहले ये मुक़ाबले बीजेपी के लिए सबसे बड़ी परीक्षा हैं.

लखनऊ: यूपी की कैराना लोकसभा और नूरपुर असेंबली सीट पर 28 मई को मतदान होगा. नतीजे 31 मई को आयेंगे. चुनाव आयोग ने तारीख़ों का एलान कर दिया है. अगले आम चुनाव से पहले ये मुक़ाबले बीजेपी के लिए सबसे बड़ी परीक्षा हैं. हाल में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव जीतने के बाद से अखिलेश यादव सातवें आसमान पर हैं. इन चुनाव में एसपी के साथ गठबंधन करने से मायावती इंकार कर चुकी हैं. कैराना और नूरपुर सीटों पर बीजेपी का क़ब्ज़ा था.

अमरोहा के मेहंदीपुर में योगी ने बिताई रात, जमीन पर बैठ कर खाया खाना

इस बार क्या होगा ? क्या बीजेपी फिर जीत पायेगी? या फिर समाजवादी पार्टी बाज़ी मार लेगी? जब भी राजनैतिक बहस होती है, चर्चा कैराना और नूरपुर की होती है. बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की मौत के बाद कैराना में उप चुनाव हो रहे हैं. विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिसके कारण बिजनौर के नूरपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव का एलान हो गया है. ख़बर है कि हुकुम सिंह की बेटी को बीजेपी टिकट दे सकती है.

बीजेपी सांसद संजीव बालियान बोले- मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में मेरे मुकदमे वापस ना लिए जाएं

समाजवादी पार्टी ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वैसे तो मायावती ने इस बार उप चुनाव से किनारा कर लिया है. दो महीने पहले हुए लोकसभा उप चुनाव में बीएसपी ने एसपी का समर्थन किया था. नतीजा ये रहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में ही बीजेपी हार गई. डिप्टी सीएम केशव मौर्य के फूलपुर में भी पार्टी को मुंह की खानी पड़ी.

योगी की सादगी के कायल हो गए गांव वाले, चौपाल में सुनी सभी की समस्याएं

23 सालों बाद बीएसपी और समाजवादी पार्टी साथ आईं. इस साथ ने अपना असर भी दिखा दिया. लेकिन बुआ मायावती ने इस बार अपने भतीजे अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने से मना कर दिया है. राज्य सभा चुनाव में बीएसपी उम्मीदवार की हार से बहिन जी दुखी हैं.

लेकिन ये भी सच है कि बीजेपी को हराने के लिए मायावती के वोटर साइकिल की ही सवारी करेंगे. पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और जाट वोटरों का दबदबा है. मायावती ने भले ही समर्थन न देने की बात कही है लेकिन उनके वोटर तो समाजवादी पार्टी के लिए वोट करेंगे.

बीजेपी हर हाल में दोनों सीटों पर क़ब्ज़ा बनाए रखना चाहती है. हार होने पर पार्टी के ख़िलाफ़ माहौल बनने लगेगा. इसीलिए बीजेपी हर हाल में इसे जीत लेना चाहती है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget