एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में फिर ज्वैलर को लूटा, जाते-जाते बाइक की चाबी भी निकाल ले गए लुटेरे

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक से दुकान से घर लौट रहे एक स्वर्णकार से तमंचे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी लूट ली. लुटेरे उसका फोन और बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए.

गाजियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक से दुकान से घर लौट रहे एक स्वर्णकार से तमंचे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी लूट ली. लुटेरे उसका फोन और बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि न्यू पंचवटी निवासी कालीचरण की भोवापुर गांव में आभूषणों की दुकान है. देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. जब वह मोहन नगर आरओबी पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पता पूछने के बहाने से रोक लिया और तमंचा दिखाकर उनसे सोने, चांदी के आभूषणों तथा नकदी सहित करीब 25 हजार रुपए का माल लूट लिया और फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि लुटेरे उनका मोबाइल फोन और बाइक की चाबी भी ले गए. किसी तरह वह थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी. साहिबाबाद के क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा.

गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. एक के बाद एक अपराध हो रहे हैं. पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अब देखना ये होगा कि पुलिस के आला अधिकारी इन अपराधों से कैसे निपटेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget