एक्सप्लोरर

क्या प्रशान्त किशोर को ममता के लिए काम करने का नीतीश ने दिया ग्रीन सिग्नल ?

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब ममता बनर्जी को जीत दिलाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे.

नई दिल्ली: पीएम मोदी के 'राजनीतिक दुश्मन' को नीतीश के दोस्त का साथ मिल गया है. बंगाल में टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशान्त किशोर चुनाव में मदद करेंगे. ममता और मोदी के बीच तलवारें खिंची हुई है. बंगाल की जीत या हार दोनों के लिए नाक का सवाल है. ऐसे में प्रशांत किशोर जिन्होंने हाल में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बंपर जीत दिलवाई है उसका असर बंगाल के चुनावी रणनीति पर पड़ना तय है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने से नीतीश और मोदी के बीच तल्खी बढ़ी हुई है. वहीं जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक बीच का रास्ता अपना रहे हैं. अजय आलोक ने कहा, " प्रशान्त किशोर का ममता बनर्जी से मुलाकात करने के विषय की जरा भी जानकारी जेडीयू को नही है. हम उतने ही अंधकार में है जितना कि आप और इसपर प्रकाश डालने के लिए उपयुक्त व्यक्ति स्वयं प्रशान्त किशोर ही है.''

अजय आलोक ने आगे कहा, '' जहां तक बात है गठबंधन की है तो प्रशान्त किशोर यहां सरकार बनने के बाद शामिल हुए थे इसलिए गठबंधन पर इसका कोई असर नही पड़ेगा. इस बात के लिए जेडीयू जिम्मेदार नहीं कि उन्होंने क्या किया है. इसका जवाब वो खुद देंगे. जेडीयू का इससे दूर-दूर तक कोई लेना देना नही है और हम बीजेपी के साथ पूरी मजबूती के साथ सरकार में है और सरकार चला रहे है.''

वहीं बीजेपी नेता पीके का ममता से मुलाकात करने को ज़्यादा तवज़्ज़ो नहीं दे रहे हैं. बीजेपी कोटा से मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा, '' इस विषय की विस्तृत जानकारी मुझे नहीं है. प्रशान्त किशोर निश्चित रूप से व्यवसाय करते हैं. हम उन्हें जेडीयू के उपाध्यक्ष के रूप में जानते हैं,लेकिन ये भी सच है कि ममता बनर्जी काफी फ्रस्टेशन में है. उनकी सियासी जमीन खिसक गई है और इसलिए वो हाथ पैर मार रही हैं.'' विनोद नारायण ने आगे कहा, '' मेरा उनसे निवेदन है कि उन्हें चुनाव प्रबंधक से मिलने के बजाय जनता से मिलने की आवश्यकता है.''

वहीं आरजेडी प्रशान्त किशोर का पक्ष ले रही है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि यह उनका अपना बिजनेस है. इसपर किसी को क्यों आपत्ति है. हां, वह जेडीयू के उपाध्यक्ष है यह अलग बात है. कोई भी अपना कंपनी चला सकता है. इससे पहले वह बीजेपी और हम लोगों के लिए भी काम कर चुके हैं. उनका काम प्रचार-प्रसार और स्लोगन का है. अभी विधानसभा मे वायएसआर के लिए चुनाव प्रचार किया तो उस पर सवाल नही उठा. बीजेपी खुद दबाव में रखना चाहते है.

बता दें कि पटना में नौ जून को जेडीयू कार्यकरिणी की बैठक है. उम्मीद को जा रही है कि प्रशान्त किशोर भी इस बैठक में शामिल होंगे. ऐसे में देखना होगा कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार प्रशान्त किशोर के इस कदम पर क्या बोलते हैं. प्रशान्त किशोर आई पैक नाम की संस्था के तहत चुनावी रणनीति का काम देखते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget