एक्सप्लोरर

गोरखपुर से टिकट पाने वाले अभिनेता रविकिशन के बारे में जानें कुछ रोचक बातें

गोरखपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविकिशन के बारे में आप कितना जानते हैं. वे टीवी और सिनेमा की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका जीवन इतना आसान नहीं था.

गोरखपुरः मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार बने रवि किशन शुक्‍ल का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. वे जब जौनपुर से मुंबई जा रहे थे, तो महज 17 साल के थे. उनकी मां ने उन्‍हें उस जमाने में 500 रुपए दिए थे. लेकिन, तब वे भी नहीं जानती थीं कि उनका बेटा बॉलीवुड के साथ भोजीवुड और टॉलीवुड का स्‍टार बनेगा. लेकिन, सफलता ने उनके भाग्‍य को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ जैसे डॉयलॉग ने उन्‍हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया.

साल 2014 में उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा. लेकिन, भाजपा प्रत्‍याशी कृष्‍ण प्रताप सिंह से हार का सामना करना पड़ा. साल 2017 में वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. अब उन्‍हें भाजपा ने गोरखपुर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है. जिस सीट पर पूरे देश ही नहीं, बल्कि विदेश में बैठे लोगों की भी नजर टिकी हुई है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्‍ठा का विषय बनी हुई है. ऐसे में उनको जीतकर खुद को साबित करना होगा. वहीं भाजपा की प्रतिष्‍ठा को भी बचाना होगा.

उनके पिता का नाम पं. श्‍यामा नारायण शुक्‍ला और माता का नाम जड़ावती शुक्‍ला है. उनके परिवार में पत्‍नी प्रीति शुक्‍ला, तीन बेटियां अनिश्‍क, इशिता और साक्षी के अलावा बेटा रेवा है. उनकी एक बेटी जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली है. रवि किशन शुक्ला का जन्म 17 जुलाई 1971 को मुंबई में सांताक्रूज की चाल में हुआ था. रवि किशन प्रखर और कुशल वक्ता भी हैं. इनका उपनाम बब्‍बू है. जब उनकी उम्र 10 साल थी उस समय उनका परिवार मुंबई से उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर चला आया. 17 साल की उम्र में उनकी मां ने उन्‍हें 500 रुपए दिए थे. जिसे लेकर वे मुंबई आ गए. वे रामलीला में भी काम करते थे. रामलीला में वे सीता की भूमिका भी निभाते रहे हैं. पीताम्‍बर बी ग्रेड की फिल्‍म से उन्‍होंने डेब्‍यू किया था. जिसके लिए उन्‍हें पांच हजार रुपए पारितोषिक मिला.

वे मायानगरी में रविकिशन के नाम से जाने जाते हैं. उन्‍होंने एक ही समय में बॉलीवुड, भोजपुरी और सा‍उथ की फिल्‍मों में काम कर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्‍होंने साल 2006 में बिगबॉस सीजन एक में भाग लिया और फिनाले तक पहुंचे. हालांकि उस सीजन के विजेता का ताज अभिनेता राहुल रॉय को मिला. रवि किशन की अपकमिंग फिल्‍म बाटला हाउस है. साल 2007 में उन्‍होंने स्‍पाइडर मैन फिल्‍म के अभिनेता पीटर पार्कर की आवाज को भोजपुरी में डब किया था. उन्‍होंने अपनी फिल्‍म ‘जीना है तो ठोक डाल’ में आमिर खान की फिल्‍म गुलाम के ट्रेन स्‍टंट को दोहराया था.

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्‍म तेरे नाम में 2003 में रामेश्‍वर नाम के पुजारी की भूमिका से उन्‍होंने खूब सुर्खियां बटोरी. संयोग से उनके पिता पुजारी का कार्य करते रहे हैं. इस रोल की प्रेरणा उन्‍हें पिताजी से मिली. साल 2012 में उन्‍होंने झलक दिखला जा सीजन-5 में कार्यक्रम में भाग लिया था.

मथुरा वालों, हेमा को बड़ी जीत नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा- धर्मेंद्र

यूपी: बीजेपी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे रवि किशन

बीजेपी ने गोरखपुर से रवि किशन को दिया टिकट, जूताकांड से विवादों में आए शरद त्रिपाठी का टिकट कटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget