एक्सप्लोरर

मेरठ के लाल ने अमेरिका में बजाया भारत का डंका, कोरोना संक्रमित महिला के फेफड़े किये ट्रांसप्लांट

मेरठ में भारतीय डॉक्टर एक जटिल सर्जरी कर फेफड़ों का ट्रांसप्लांट किया है. इस सर्जरी की चारों तरफ चर्चा हो रही है. डॉक्टर अंकित भरत ने इस कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

मेरठ. मेरठ के लाल 45 वर्षीय डॉ अंकित भरत ने अमेरिका में भारत के हुनर और युवा जोश का डंका बजा दिया. दरअसल डॉ अंकित ने 20 वर्षीय युवती जिसके दोनों फेफड़े कोरोना संक्रमित होने की वजह से खराब हो गए थे, सफल ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर अंकित ने दोनों फेफड़े बदल दिए, जिसके बाद अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया में इस होनहार भारतीय डॉक्टर की प्रशंसा होने लगी और इस तारीफ पर पिता डॉ भारत गुप्ता फूले नहीं समा रहे हैं.

आपको बता दें अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर अंकित भरत के नेतृत्व में सर्जनों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण एक महिला के फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचने के बाद उसे फेफड़े का नया सेट दे दिया. यानी कि महिला के फेफड़े का प्रत्यारोपण (lung transplant)कर दिया. अमेरिका में Covid-19 महामारी के दौर में यह अपने तरह की पहली सफल सर्जरी है.

मेरठ के लाल ने अमेरिका में बजाया भारत का डंका, कोरोना संक्रमित महिला के फेफड़े किये ट्रांसप्लांट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे डॉ अंकित के नेतृत्व में यहां शल्य चिकित्सकों ने एक महिला का फेफड़ा प्रतिरोपित किया. उसके शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग कोरोना वायरस के संक्रमण से खराब हो गया था. कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में यह इस तरह की पहली सर्जरी मानी जा रही है.

शिकागो स्थित नार्थवेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल ने कहा कि जिस महिला की यह सर्जरी की गई, उसकी उम्र करीब 20 साल है. नार्थवेस्टर्न मेडिसिन फेफड़ा प्रतिरोपण कार्यक्रम के थोरेसिक (वक्ष से संबंधित) सर्जरी प्रमुख एवं सर्जिकल निदेशक अंकित भरत ने कहा, ''फेफड़ा का प्रत्यारोपण किया जाना ही उसके जीवित रहने का एकमात्र विकल्प था.''

डॉक्टर बोले- फेफड़े दोबारा ठीक होना मुश्किल था, इसलिए ट्रांसप्लांट किया

नॉथवेस्टर्न मेमोरियल हॉस्पिटल केपल्मनरी स्पेशलिस्ट डॉ. बेथ मालसिन ने कहा कि संक्रमित युवती कोविड-19 आईसीयू की सबसे बीमार मरीज थी. उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी. उसके बचने की उम्मीद बहुत कम थी. जून की शुरुआत में उसके फेफड़े बहुत ज्यादा खराब होने लगे थे. उनमें कोई सुधार नहीं आ रहा था. वायरस के कारण उनमें इतना नुकसान हो चुका था कि दोबारा से ठीक होना संभव नहीं था. इस पर डॉक्टरों ने उसके फेफड़े ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया.

कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के 48 घंटे बाद ट्रांसप्लांट हुआ डॉ. बेथ मालसिन ने बताया कि हमें दिन-रात यह देखना होता था कि उसके सभी ऑर्गन तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंच रही है या नहीं ताकि ट्रांसप्लांट के दौरान वे ठीक रहे और ऑपरेशन के टाइम धोखा न दें. इसके बाद जैसे ही उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई, हमने तुरंत ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू कर दी. 48 घंटे बाद ऑपरेशन से फेफड़ों को ट्रांसप्लांट कर दिया जो सफल रहा.

हालांकि एबीपी गंगा डॉ अंकित भरत के पिता भारत कुमार गुप्ता से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर जब उन्हें अपने बेटे के द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन की जानकारी मिली तो उन्हें कैसा लगा. उनका कहना था कि वो पल उनकी जिंदगी का सबसे सुनहरा पल था जब उन्हें ये जानकारी मिली कि उनके बेटे ने एक ऐसा ऑपरेशन किया है जिसकी तारीफ पूरी दुनिया मे हो रही है. उन्होंने बताया कि शुरू से ही अंकित को अमेरिका पसंद था वो पढ़ाई के दौरान भी दो बार जा चुका था और 2003 में वो पूरी तरह वहा सेट हो गया और एक के बाद एक मुकाम पाता गया लेकिन ये मुकाम उसकी और हमारी जिंदगी का यादगार पल है. हम इसे भुला नहीं पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT जांच में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT जांच में खुलासा
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget