एक्सप्लोरर

बाराबंकी: ये शख्स बोला-कराउंगा भगवान के साक्षात दर्शन, अंधविश्वास में उमड़ पड़ा जनसैलाब

बाराबंकी में भगवान के साक्षात दर्शन के अंधविश्वास ने लोगों को जमावड़ा लगा दिया. बाबा लक्ष्मी नारायण ने भगवान के साक्षात दर्शन करवाने का दावा किया था, जिसके बाद लोगों ने न ही लॉकडाउन का ध्यान रखा और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का, भगवान के दर्शन करने पहुंच गए.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में कोरोना संकट और लॉकडाउन पर लोगों का अंधविश्वास भारी पड़ा है. जहां भगवान के साक्षात दर्शन करने के नाम पर लोगों की भीड़ जुट गई. हैरानी तब हुई जब प्रधान प्रतिनिधि बाबा लक्ष्मी नारायण ने भगवान के साक्षात दर्शन करवाने का दावा किया. उन्होंने भगवान के दर्शन कराने के लिए कई लोगों पर प्रयास करने के बाद एक 8 साल के बच्चे छोटू को भगवान के दर्शन कराने का दावा किया. बाबा लक्ष्मी नारायण का कहना है कि बाबा सदाशिव ने कोरोना की भविष्यवाणी की है. जिसके मुताबित, 2025 तक दुनिया खत्म हो जाएगी. अंधविश्वास का ये अंधा खेल जिले के ब्लाक सिद्धौर अंतर्गत पोराई मजरे पडरावा में देखने को मिला है. जहां भगवान के दर्शन के नाम पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर लोगों का जमावड़ा लग गया.
अंधविश्वास में उमड़ा जनसैलाब
पडरावा गांव में गुरुवार सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लग गया. आंखों पर अंधविश्वास की पट्टी बांधे लोगों को आस थी कि उन्हें जल्द ही भगवान के साक्षात दर्शन होंगे. इसी के चलते दूर-दूर से लोग वहां इकट्ठा होने लगे. दरअसल, बीते मंगलवार को ग्राम पोराई निवासी मनोज प्रजापति के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया था. जिसमें ग्राम पंचायत बाबा का पुरवा के निवासी प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण ने लोगों से बताया कि गुरुवार को वो साक्षात भगवान के दर्शन करवाएंगे. साथ ही उन्होंने पूर्वजों से भी बातचीत करवाने का दावा भी किया, जिसमें 12 लोगों की सूची बनाई गई. जिसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और भगवान के दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का भी किसी ने कोई ख्याल नहीं रखा.
8 साल के छोटू बोला-मैंने किए भगवान के दर्शन
लक्ष्मी नारायण ने सर्वप्रथम सभी के सामने पांच लड़कों पर भगवान के दर्शन कराने की शुरुआत की. बहुत देर कोशिश के बाद भी दर्शन न होने पर एकांत कमरे में दर्शन कराने की बात कही. जिसपर सभी की सहमति से एक कमरे में बारी-बारी से कई लोगों पर प्रयास होने के बाद नाकाम बाबा ने एक 8 साल के छोटू पुत्र सुनील पर एक बार फिर तंत्र मंत्र शुरू किया.
छोटू के मुताबिक, उसको आकाश में चांद व तारे दिखाई देने लगे. जिसपर सवार होकर छीर सागर की ओर जाने के लिए कहा गया. फिर छोटू ने बताया कि सबसे पहले लक्ष्मी माता के दर्शन हुए, उसके बाद फिर भगवान विष्णु के दर्शन होने की बात बताई. इसी विषय पर जब लक्ष्मी नारायण से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भगवान के दर्शन कराने को लेकर ये सद्गुरु देव जी की खुली चुनौती है कि वो भगवान के दर्शन कराते हैं. अब तक कि 36 लोगों को सभी देवी देवताओं के दर्शन करा चुके हैं.
कोरोना की बीमारी पर बोले- ये युग परिवर्तन का समय
देश में फैली महामारी कोरोना के सवाल पर बताया कि सद्गुरु देव जी महाराज सदानंद ने बताया है कि जब परमात्मा का अवतार होता है, उसके बाद युग परिवर्तन होता है. यह भी कहा था कि 2025 तक युग परिवर्तन हो जाएगा, ये उसी के लक्षण हैं.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget