एक्सप्लोरर

अवैध खनन मामला: सीबीआई की कार्रवाई एसपी-बीएसपी गठबंधन को विफल करने का प्रयास- कांग्रेस

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्षी दलों के लिए चेतावनी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन को विफल करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि सरकार कथित अवैध खनन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करके प्रदेश में एसपी-बीएसपी के बीच गठबंधन को नाकाम करने की कोशिश में जुटी है.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में किसी भी विपक्षी दल को नहीं बख्शा, चाहे कांग्रेस हो या राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) या फिर राजद (राष्ट्रीय जनता दल), द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम), तेदेपा (तेलुगू देशम पार्टी) व अन्य. वे सपा और बसपा के बीच गठबंधन को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं."

 लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की कार्रवाई विपक्षी दलों के लिए चेतावनी है

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्षी दलों के लिए चेतावनी है.

उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र खतरे में है. हम अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई की निंदा करते हैं. देश इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करने जा रहा है."

आजाद ने कहा कि विपक्षी दल अतीत में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ एकजुट हुए थे, लेकिन उन्होंने विपक्ष के साथ कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया, जिस तरह मौजूदा सरकार कर रही है.

सीबीआई कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भूमिका की जांच

सीबीआई ने अवैध रेत खनन मामले में अपनी जांच के सिलसिले में शनिवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 जगहों की तलाशी ली, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी, एक सपा नेता और एक बसपा नेता शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भूमिका की जांच की जा रही है, क्योंकि तत्कालीन सरकार में खनन विभाग अखिलेश यादव के पास था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget