एक्सप्लोरर

सीएम योगी की चेतावनी बेअसर, बारिश में डूबे गोरखपुर में कां‍ग्रेसियों ने सड़क पर मछली पकड़ जताया विरोध

गोरखपुर में सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई बारिश ने रविवार के दिन लोगों को घरों में कैद कर दिया. इस दौरान, सड़कें, दुकान और घरों में भी पानी घुस गया.

गोरखपुर. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की चेतावनी बेअसर साबित हो रही है. यही वजह है कि कुछ ही घंटे की बारिश में सीएम सिटी एक बार फिर डूब गई. सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई बारिश ने रविवार के दिन लोगों को घरों में कैद कर दिया. इस दौरान, सड़कें, दुकान और घरों में भी पानी घुस गया. मानसून की दूसरी बारिश ने भी शहर का ऐसा हाल कर दिया कि नगर निगम प्रशासन भी असहाय नजर आया. कांग्रेसियों ने सड़क पर मछली पकड़कर अनोखा विरोध दर्ज कराया.

सीएम योगी की चेतावनी बेअसर, बारिश में डूबे गोरखपुर में कां‍ग्रेसियों ने सड़क पर मछली पकड़ जताया विरोध

गोरखपुर में रविवार की सुबह 6 बजे से लगातार दो बजे दोपहर तक हुई बारिश ने जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया. टाउनहाल, गोलघर, बेतियाहाता, धर्मशाला बाजार, रेतीरोड, नखास, घोषकंपनी, अलीनगर, सुमेरसागर, विजय चौक, बैंक रोड, उर्दूबाजार, घंटाघर, हुमायूंपुर, दुर्गाबाड़ी, आर्यनगर खूनीपुर, बक्‍शीपुर, घासीकटरा, इंजीनियरिंग कालेज रोड, रेलवे स्‍टेशन समेत अधिकतर मोहल्‍लों में सड़कों पर पानी भर गया. रेतीरोड पर तो घर और दुकानों में भी पानी चला गया. अधिकतर लोगों ने अपनी दुकानें भी नहीं खोली.

सीएम योगी की चेतावनी बेअसर, बारिश में डूबे गोरखपुर में कां‍ग्रेसियों ने सड़क पर मछली पकड़ जताया विरोध

बीते दिनों दो दिन के प्रवास के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम के मंच से मेयर सीताराम जायसवाल को पहली बारिश से सबक लेते हुए सचेत रहने के लिए कहा था. उन्‍होंने नगर निगम के आलाधिकारियों को भी शहर में पानी नहीं लगने की हिदायत दी थी. लेकिन, दूसरी ही बारिश में मुख्‍यमंत्री की चेतावनी भी पूरी तरह से बेअसर दिखाई दी. रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई बारिश ने एक बार फिर शहर को जलमग्‍न क‍र दिया और नगर निगम की तैयारियों की एक बार फिर पोल खुल गई.

सीएम योगी की चेतावनी बेअसर, बारिश में डूबे गोरखपुर में कां‍ग्रेसियों ने सड़क पर मछली पकड़ जताया विरोध

इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सीएम सिटी में जलमग्‍न हुई सड़कों पर अनोखा विरोध प्रदर्शन करने का मौका मिल गया. कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर छीप से मछली पकड़कर अनोखा विरोध जताया. इस अवसर पर अनवर ने कहा कि दूसरी ही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. नगर निगम में भाजपा के महापौर हैं. उसके बावजूद नालियां चोक हैं और सड़कों से पानी हटाने के लिए कोई पुख्‍ता इंतजाम नहीं किए गए हैं. ऐसे में अभी पूरी बरसात बाकी है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सीएम की चेतावनी के बावजूद नगर निगम के आलाधिकारी शहर की सड़कों को बरसात के पानी से बचाने में असहाय दिख रहे हैं. ऐसे में नगर निगम के साथ भाजपा की सरकार की किरकिरी होना स्‍वाभ‍ाविक है. वो भी तब जब सीएम इसी शहर के हैं. खास बात ये है कि मौसम विभाग ने तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट भी जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget