एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 403 में से 200 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे हिंदूवादी संगठन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिल भारत हिन्दू महासभा समेत कई हिंदूवादी संगठन एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 200 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेंगे.

विधानसभा चुनाव 2017 एक साथ मिलकर लड़ेंगी

जनसंघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह और हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा, जनसंघ पार्टी, शिवसेना हिन्दुस्तान, प्रजाशक्ति पार्टी, किसान विकास पार्टी, भारतीय हिन्द फौज, हिन्दू रक्षक दल और ओजस्वी पार्टी विधानसभा चुनाव 2017 एक साथ मिलकर लड़ेंगी. इस मौके पर सभी पार्टी के पदाधिाकारी मौजूद रहे.

अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर मन्दिर

दोनों नेताओं ने बताया कि इन सभी दलों ने मिलकर हिन्दू राष्ट्रवादी गठबंधन का गठन किया है, और इस गठबंधन के तहत दो सौ प्रत्याशी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में ताल ठोंकेगे. नेताओं ने बताया कि इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू हिन्दी हिन्दुस्तान का विकास, देश में हिन्दुओं के हितों की रक्षा एवं भारतीय संस्कृति व हिन्दू आस्था का संरक्षण व संवर्धन, अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर मन्दिर का निर्माण है.

भाई-भतीजावाद करने का भी पदार्फाश

उन्होंने कहा कि गठबधंन देश में समान नागरिक कानून बनाने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने, गौ संरक्षण व संवर्धन, राष्ट्रविरोधी शक्तियों का सर्वनाश, राष्ट्रीय हितों की रक्षा, आतंकवादी को समाप्त करने आदि कई मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा. इसके अलावा गठबंधन बीजेपी, एसपी बीएसपी आदि दलों द्वारा जनता से वादाखिलाफी करने व भ्रष्टाचार, जातिवाद भाई भतीजावाद करने का भी पदार्फाश करेगा.

यूपी चुनाव: लेफ्ट पार्टियों के 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

लेफ्ट पार्टियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 105 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी. आधिकारिक बयान के अनुसार, घोषित 105 उम्मीदवारों में से 58 उम्मीदवार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के, 18 मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी के, 17 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्ससवादी-लेनिनवादी के, सात आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के और पांच सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हैं.

वाम मोर्चा ने कहा है, "वाम दल जनता को एक विकल्प मुहैया कराने के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे. राज्य और केंद्र में बैठी अक्षम सरकारें जनविरोधी दृष्टिकोण अपना रही हैं. वाम दल राज्य में अधिक रोजगार, शून्य भ्रष्टाचार सुनिश्चित कराने, संवैधानिक अधिकारों की हिफाजत करने और आरएसएस-बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे को परास्त कर राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए लड़ेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget