एक्सप्लोरर

यूपी भर में भारी बारिश, मंत्रियों के घरों में भी घुसा पानी, तलैया बने वीआईपी आवास

यूपी में इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है. बारिश के चलते अभी तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं यातायात सेवाओं का हाल भी बुरा है. इस बारिश से जहां आम आदमी परेशान है वहीं नेता भी अछूते नहीं हैं.

लखनऊ: यूपी में इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है. बारिश के चलते अभी तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं यातायात सेवाओं का हाल भी बुरा है. इस बारिश से जहां आम आदमी परेशान है वहीं नेता भी अछूते नहीं हैं. लखनऊ में कालिदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग और गौतम पल्ली इलाक़े में कई मंत्रियों के घर में बारिश के बाद पानी भर गया. सुरेश खन्ना, सुरेश राणा, सिद्धार्थ नाथ सिंह और जय कुमार सिंह जैकी के घर पानी भरने की खबरें हैं. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें साफ दिख रहा है कि ये वीआईपी आवास किस तरह तालाब जैसे लग रहे हैं. लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों से भी जलभराव की खबरें सामने आई हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से तेज बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वांचल के दर्जनभर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, दिन में रुक-रुककर तेज बारिश होती रहेगी. अगले 48 घंटों के दौरान लखनऊ एवं पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश होगी. इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. गुप्ता के मुताबिक, मानसून पूरी तरह से यूपी में पहुंच चुका है. इसका असर दिखाई देगा. अगले सप्ताह के अंत तक अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच भारी बारिश की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं. श्रमजीवी एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं. वहीं हवाई यातायात पर भी भारी बारिश का असर देखा जा रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है. कई उड़ानें रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget