एक्सप्लोरर

देशभर में गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल, मार्च में ही बरसने लगी आसमान से आग

नई दिल्ली: अप्रैल अभी शुरु भी नहीं हुआ है लेकिन देश में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. इस बार मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. महाराष्ट्र में तो गर्मी से 5 लोगों की मौत भी हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में लू दस्तक दे चुका आ चुका है.

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर

मार्च खत्म होने को है. देश में गर्मी बढ़ रही है लेकिन कई राज्यों में अभी से तापमान 40 डिग्री के पार हो रहा है. महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर जारी है. गुरुवार को नागपुर समेत 24 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. गर्मी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में और गर्मी बढ़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में लू के थपेड़े बढ़ने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि अगले 5 से 10 दिनों में गर्मी का अत्याचार और बढ़ सकता है. नासिक में लोगों को अगले तीन दिनों तक दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से मना किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ेगा.

देशभर में गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल, मार्च में ही बरसने लगी आसमान से आग

प्रचंड गर्मी की चपेट में है मध्यप्रदेश

महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा मध्यप्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है. प्रदेश में राजस्थान में आ रही गर्म हवाओं ने पूरे प्रदेश का तापमान बढ़ाया हुआ है. यहां का तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गुजरात के अहमदाबाद में भी गर्मी का सितम जारी है. 42 डिग्री की गर्मी का मुकाबला करने के लिए लोग कोल्डड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं. तो वहीं संगम नगरी इलाहाबाद में भी इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. यहां का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

राजस्थान के धौलपुर में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है. यहां पारा 41 के पार पहुंच गया है. गर्म हवाओं की झोंके से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. मार्च में ही मई वाली गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है.

43 से 44.4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है अधिकतम तापमान

राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में हालात अभी से ही बेहद गंभीर नजर आए हैं. बाड़मेर, जैसलमेर और सीकर में लू का प्रकोप सबसे अधिक है और यहां अधिकतम तापमान 43 से 44.4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इन राज्यों के दूरदराज के निर्जन इलाकों में लू सर्वाधिक तीखी है जिसकी अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है."

महाराष्ट्र का मध्यवर्ती हिस्सा और पूर्वी विदर्भ का इलाका सर्वाधिक प्रभावित है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विश्लेषकों ने आशंका जताई है कि अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली भी लू की चपेट में आ जाएगा.

अगले कुछ ही दिनों में चलने लगेगी दिल्ली में भी लू

प्राइवेट मौसम विश्लेषक एजेंसी स्काईमेट के निदेशक महेश पालावत ने कहा, "दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. मौसम के मौजूदा रुख के देखें तो कहा जा सकता है कि अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली में भी लू चलने लगेगी."

पालावत ने अनुमान व्यक्त किया है कि पांच अप्रैल तक हरियाणा और पंजाब में मानसून पूर्व की हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अस्थायी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा, "अप्रैल का महीना सबसे अधिक गर्म होगा. मानसून पूर्व की बारिश से राहत तो मिलेगी, लेकिन यह अस्थायी होगी. मई के महीने में भी हालांकि हल्की राहत रहेगी."

मौसम के मौजूदा रुख के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है, जो इस समय 42 डिग्री है. गुजरात के अमरेली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, मध्य प्रदेश में ग्वालियर में 41.6 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.1 डिग्री पहुंच चुका है.

Heat (3)

इलाहाबाद में मार्च में ही बरसने लगी आसमान से आग, पारा 42 पार

संगम नगरी इलाहाबाद में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. यहाँ मार्च के महीने में ही तापमान बयालीस डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है. सूरज की इस तपिश और मौसम के बदले हुए मिजाज ने इलाहाबाद के लोगों को अभी से बेहाल कर दिया है. हालात यह है कि मार्च महीने में ही यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है. सूरज के तीखे तेवर और लू जैसी चलने वाली गर्म हवाओं ने आम लोगों के साथ मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंकाकर रख दिया है, क्योंकि मार्च के महीने में इतनी गर्मी इससे पहले कभी नहीं पडी है.

इस रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने इलाहाबाद के जन-जीवन को पूरी तरह अस्त- व्यस्त कर दिया है. इलाहाबाद में पिछले तीन दिनों से तापमान चालीस से ऊपर जा रहा है. लोगों का मानना है कि जब मार्च में ही तापमान बयालीस डिग्री का आंकड़ा पार कर जा रहा है, तो मई जून में आखिर क्या होगा. रिकार्डतोड़ गर्मी की वजह से अभी से तमाम लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं.

लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर पसरा सन्नाटा तीखी धूप और लू के थपेड़ों के चलते यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. बेहद ज़रूरी होने पर जो लोग घर से बाहर कदम रख भी रहे हैं, वह भी पूरा एहतियात बरतकर ही बाहर निकलते हैं. ज़्यादातर लोग चेहरे को पूरी तरह गमछे से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक़ संगम नगरी इलाहाबाद के लोगों को फिलहाल बेहाल कर देने वाली इस गर्मी से निजात नहीं नहीं मिलनी वाली है. जानकारों के मुताबिक़ आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और अगले एक हफ्ते में ही यह 45 डिग्री के आंकड़े को भी छू सकता है. इलाहाबाद के लोगों को कहना है कि मार्च के महीने में इतनी गर्मी उन्होंने इससे पहले कभी नहीं झेली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट की लागत फिर बढ़ी, 320 मीटर प्रोमेनेड और साइकिल ट्रैक को मिली मंजूरी
मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट की लागत फिर बढ़ी, 320 मीटर प्रोमेनेड और साइकिल ट्रैक को मिली मंजूरी
महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 2 घायल
महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 2 घायल
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
1 June Rule Change: 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
1 June Rule Change: 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Embed widget