एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: आसमान से बरस रही आग, 18 साल बाद पारा 46 डिग्री के पार

इलाहाबाद: संगम नगरी इलाहाबाद में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और तापमान छिपालीस डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है. अठारह साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब तापमान ने अप्रैल महीने में 46 डिग्री का आंकड़ा पार किया है.

अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री किया गया रिकॉर्ड

बीते चौबीस घंटों में इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री से नीचे नहीं आ सका है. अप्रैल के महीने में ही आग बरसाते सूरज ने इलाहाबाद के जन-जीवन को बेहाल कर दिया है. हालत यह है कि यहां सुबह दस बजे के बाद ही सूरज का कर्फ्यू लग जाता है और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है.

1999 के अप्रैल महीने में पार हुआ था 46 डिग्री का आंकड़ा

रिकॉर्डतोड़ गर्मी की वजह से यहाँ सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. इलाहाबाद में इससे पहले साल 1999 के अप्रैल महीने में तापमान ने 46 डिग्री का आंकड़ा पार किया था.

आखिरकार मई और जून महीने में क्या होगा ?

रिकॉर्डतोड़ गर्मी से परेशान लोगों का मानना है कि सूरज जब अप्रैल महीने में ही 46 डिग्री का आंकड़ा पार गया है तो आखिरकार मई और जून महीने में क्या होगा. इलाहाबाद के लोगों को कहना है कि अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी उन्होंने इससे पहले कभी नहीं झेली है.

लोगों को बेहाल कर देने वाली गर्मी से फिलहाल निजात नहीं

तीखी धूप और लू के थपेड़ों के चलते यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. बेहद ज़रूरी होने पर जो लोग घर से बाहर कदम रख भी रहे हैं, वह भी पूरा एहतियात बरतकर ही बाहर निकलते हैं. ज़्यादातर लोग चेहरे को पूरी तरह गमछे से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ संगम नगरी इलाहाबाद के लोगों को फिलहाल बेहाल कर देने वाली इस गर्मी से निजात नहीं मिलनी वाली है.

जानकारों के मुताबिक़ आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और अगले हफ्ते यह अड़तालीस डिग्री तक जा सकता है. वैसे मौसम के जानकार इतने तापमान के बाद आंधी और बारिश की आशंका भी जता रहे हैं.

पिछले 24 घंटों में इलाहाबाद का तापमान :- अधिकतम - 46.5 न्यूनतम - 28.1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget