एक्सप्लोरर

मेरठ: फिर दहेज की वजह से बसने से पहले उजड़ गया एक घर

बारात रविवार को आनी थी पर एन वक्त पर लड़के वालों ने दहेज की मांग बढ़ा दी. डिमांड पूरी न होने पर वो लोग बारात लेकर नहीं आए और अब लड़की के घर पर मातम छाया हुआ है.

मेरठ: सरकार और सिस्टम दहेज प्रथा को खत्म करने की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन दहेज़ के दानव किसी भी सरकार और सिस्टम को नहीं मानते है. वो तो बस मुंह खोल कर दहेज की डिमांड करते हैं. फिर चाहे किसी का घर बसे या ना बसे. किसी की जान तक भी चली जाए पर इन लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ता है, ताज़ा मामला मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में सामने आया है.

जहां दहेज के लोभियों ने समाज में अपनी अच्छी पकड़ रखे वाले एक किसान परिवार को सरेआम बेइज्जत कर दिया. दहेज के लोभी लोग डिमांड पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं आए और अब लड़की के घर पर मातम छाया हुआ है.

घरातियों की मानें तो मुज़फ्फरनगर से नाज़िम नाम के युवक की बारात रविवार को मेरठ के खिवाई गांव में रिफाकत के यहां आनी थी, लड़की वालों से लड़के वालों ने रिश्ते से पहले ही वैगनआर गाड़ी और 2 लाख रुपए, खानपान और तमाम दहेज देने डिमांड रखी थी. लड़की वालों ने लड़के वालों की बात मान कर सभी दहेज का साजो सामन के साथ सैकड़ों लोगों के खाने का बंदोबस्त कर लिया, लेकिन बारात नहीं आई.

बारात को रविवार दोपहर पहुंचना था, जब बारात दोपहर तक नहीं पहुंची तो घरातियों ने बारातियों को कॉल करके बारात न आने का कारण पूछा. आरोप है कि लड़के वालों ने वैगनआर की जगह स्विफ्ट और 2 लाख की जगह 5 लाख की डिमांड रख दी, लेकिन लड़की पक्ष किसान होने के चलते डिमांड पूरी नहीं करने की स्थिति में नहीं था. लिहाजा बारात नहीं आई.

सुबह से रात हो गई और बारातियों के लिए बनाया गया खाना खराब होने लगा. अपनी इज्जत और पैसे को बरबाद होता देख लड़की के परिजन भी अपनी किस्मत को कोसने लगे. इन सबके बाद लड़की के रिश्तेदारों ने थाना रोहटा में मामले की जानकारी देकर लड़के वालों के खिलाफ तहरीर दी है. आरोप है कि अभी पुलिस की तरफ से कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget