एक्सप्लोरर

सैकड़ों खातों से हुई करोड़ों रुपए की टेरर फ‍ंडिंग, 1500 से अधिक खातों पर खुफिया एजेंसियों की नजर

नेपाल से सटा होने के कारण गोरखपुर टेरर फंडिंग का ट्रांजिट प्‍वाइंट बन गया. आतंकियों से इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में रहने वाले गोरखपुर से पकड़े गए 6 आरोपियों ने सैकड़ों खाते खुलवाकर करोड़ों रुपए की टेरर फंडिंग का काम किया है.

गोरखपुर: नेपाल से सटा होने के कारण गोरखपुर टेरर फंडिंग का ट्रांजिट प्‍वाइंट बन गया. आतंकियों से इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में रहने वाले गोरखपुर से पकड़े गए 6 आरोपियों ने सैकड़ों खाते खुलवाकर करोड़ों रुपए की टेरर फंडिंग का काम किया है. वहीं पूरे देश में 1500 से अधिक बैंक खातों की संदेह के आधार पर जांच की जा रही है. इसमें जनधन और छात्रवृत्ति से जुड़े ज्‍यादातर खाते होने का एटीएस को शक है.
एटीएस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए सभी दस आरोपियों ने एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों फर्जी बैंक अकांउट के जरिए करोड़ों की टेरर फंडिंग की है. गोरखपुर सहित प्रदेश भर में 24 मार्च को हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के बाद कई लोग सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गए हैं.
करीब 1500 से अधिक बैंक खातों की जांच कराई जा रही है. इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि लगातार जनधन खातों और बचत खातों में हो रहे इन ट्रांजेक्शन पर बैंकों ने कभी कोई कदम क्यूं नहीं उठाए.
एटीएस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि लगातार लोगों के पास बढ़ रहे धन और प्रापर्टी के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कभी कोई एक्शन क्यूं नहीं लिया. इन पर किसी तरह की कार्रवाई तो दूर आईटी की ओर से कभी ऐसे लोगों की जांच तक नहीं कराई गई.
टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का एटीएस नारको टेस्ट करा सकती है. आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलने के बाद ही उनकी गिरफ्तारियां की गई हैं. गोरखपुर के मोबाइल कारोबारी नसीम व अरशद उर्फ बॉबी, मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला उमा प्रताप सिंह और कुशीनगर पडरौना के मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय का एटीएस नारको टेस्ट भी करा सकती है.
एटीएस आरोपियों के पास से मिले बैंक खातों के जरिए अब तक 200 से अधिक बैंक खातों की डिटेल हासिल कर चुकी है. बैंकों व आईटी के जरिए एटीएस ने इन सभी बैंक अकाउंट्स की स्कैनिंग शुरू कर दी है.
टेरर फंडिंग के मामले में यूपी एटीएस ने 24 मार्च को गोरखपुर सहित पांच राज्‍यों से दस लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें गोरखपुर के दो बड़े मोबाइल कारोबारियों सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी एटीएस ने गोरखपुर से ही की थी. सभी को एटीएस ने कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget