एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सड़क हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के शव को मोर्चरी में चूहों ने कुतरा

घनघोर लापरवाही का ये मामला शहर के जिला अस्पताल की मोर्चरी का है. 54 साल के बेचन प्रसाद चौरसिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर की एक मोर्चरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके एक शख्स के शव को चूहों ने कुतर डाला और किसी को खबर तक नहीं हुई. रात भर में चूहों ने मृत व्यक्ति की नाक और दोनों हाथ की उंगलियों को कुतर दिया.

घनघोर लापरवाही का ये मामला शहर के जिला अस्पताल की मोर्चरी का है. दरअसल झंगहा थाना क्षेत्र के मीठाबेल निवासी सपा कार्यकर्ता 54 साल के बेचन प्रसाद चौरसिया सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोपेड से अपने वकील बेटे शिव प्रसाद चौरसिया के साथ नई बाजार जा रहे थे. राघवपट्टी उर्फ पड़री गांव के पास ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी. दुर्घटना में बेचन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया.

गंभीर हालत में बेचन प्रसाद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन के बाद उनके शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया था. अगले दिन मंगलवार की सुबह जब शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, तब परिजनों को पता चला कि रातभर में चूहों ने बेचन प्रसाद के शव की नाक और दोनों हाथ की उंगलियों को कुतर दिया है. इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया.

पुलिस ने किसी तरह से शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाया. बेटे शिव प्रसाद ने कहा कि यहां शव के साथ अमानवीय हरकत हो रही है. अंतिम संस्कार करने के बाद वह डीएम और सीएमओ से इस मामले की शिकायत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Ram Mandir Case: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget