एक्सप्लोरर

पच्‍चीस हजार का ईनामी बदमाश चार साथियों के साथ गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ में पच्‍चीस हजार के ईनामी बदमाश को उसके चार सा‍थियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बदमाशों के पास से तीन तमंचा-कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

गोरखपुरः पुलिस ने मुठभेड़ में पच्‍चीस हजार के ईनामी बदमाश को उसके चार सा‍थियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बदमाशों के पास से तीन तमंचा-कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस को फरार ईनामी बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

सीओ क्राइम/सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्‍स सभागार में घटना का खुलासा करते हुए ये जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पच्‍चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश परवेज अंसारी शाहपुर के चारफाटक के पास चार सा‍थियों के साथ आने वाला है.

इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची, तो दो मोटरसाइकिल पर सवार छह युवक आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्‍हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्‍होंने पुलिस के ऊपर फायर कर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार पच्‍चीस हजार के ईनामी बदमाश परवेज अंसारी शाहपुर इलाके के धर्मपुर का रहने वाला है. उसके खिलाफ विभिन्‍न थानों में मारपीट, गुण्‍डा एक्‍ट गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्‍स एक्‍ट के तहत कई अन्‍य धाराओं में मुकदमें दर्ज है. उसके ऊपर गैंगेस्‍टर भी लगा हुआ है. पुलिस को इसकी हत्‍या के प्रयास, मारपीट और आर्म्‍स एक्‍ट के तहत शाहपुर थाने में दर्ज तीन मुकदमों में तलाश थी. ये काफी दिनों से वांछित चल रहा था.

उन्‍होंने बताया कि इसके अन्‍य चार साथियों की पहचान शाहपुर के शिवपुर साहबाजगंज के रहने वाले विक्‍की सोनकर, शाहपुर के राप्‍तीनगर फेज-4 निवासी जस्‍सू जायसवाल, राजघाट के मदरसा चौराहा के सिराज और खोराबार के कांशीराम आवास कालोनी के सुल्‍तान के रूप में हुई है.

उन्‍होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस को तीन तमंचा क्रमशः 32, 12 और 315 बोर और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है. एक बदमाश शाहपुर के जंगल मातादीन ज्ञानपुरम का रहने वाला छोटू अंसारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget