एक्सप्लोरर

धरने पर बैठे लाठीचार्ज में घायल सांसद प्रवीण निषाद, कहा- हम संसद में रोएंगे नहीं, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि वे योगी की तरह संसद में रोएंगे नहीं. बल्कि, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.

गोरखपुर: निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग गुरुवार को और तेज हो गई. हल्ला बोल रैली के दौरान सीएम योगी की पुलिस ने गोरखपुर से सपा सांसद प्रवीण निषाद को भी नहीं बख्शा. आंदोलन कर रहे डेढ़ दर्जन लोगों के साथ वे भी लाठीचार्ज में घायल हो गए. शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि वे योगी की तरह संसद में रोएंगे नहीं. बल्कि, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.

प्रवीण निषाद धरने पर बैठे शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सपा से गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद धरने पर बैठ गए. नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दे रहे हैं सांसद ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है, वे चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का शहर है और जब यहां का सांसद ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी.

योगी आदित्यनाथ की तरह संसद में रोएंगे नहीं- प्रवीण निषाद निषाद ने कहा कि जिस बर्बरता के साथ आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, ये ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का शहर है. यहां पर गोरखनाथ मंदिर में जन सुनवाई होती है. निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर वे लोग मंदिर जा रहे थे. हमें न्याय मांगने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह संसद में रोएंगे नहीं. बल्कि, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.

आरक्षण की मांग को लेकर हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया था गुरुवार को सांसद प्रवीण निषाद के पिता और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के नेतृत्व में आरक्षण की मांग को लेकर हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया था. उसके बाद सभी आंदोलनकारी मंदिर की तरफ कूच करने लगे. आंदोलनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

प्रवीण निषाद को भी हाथ और पैर में चोटें आई हैं लेकिन, आक्रोशित आंदोलनकारियों के काबू में न आने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठीचार्ज में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे. उनके साथ पुलिस ने सांसद प्रवीण निषाद को भी नहीं बख्शा. लाठी चार्ज में घायल सांसद प्रवीण निषाद को भी हाथ और पैर में चोटें आई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लखनऊ मेट्रो के उत्तर-दक्षिणी कॉरीडोर का लोकार्पण

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget