एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 'अटल अस्थि कलश यात्रा' में चार किलोमीटर पैदल चलेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ

अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियां राजघाट स्थित राप्‍ती नदी के पावन तट पर 25 अगस्‍त प्रवाहित की जाएंगी. इसके पूर्व ''अटल अस्थि कलश यात्रा'' निकाली जाएगी. चार किलोमीटर लम्‍बी इस अटल अस्थि कलश यात्रा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पैदल चलेंगे.

गोरखपुर: भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियां राजघाट स्थित राप्‍ती नदी के पावन तट पर 25 अगस्‍त प्रवाहित की जाएंगी. इसके पूर्व ''अटल अस्थि कलश यात्रा'' निकाली जाएगी. चार किलोमीटर लम्‍बी इस अटल अस्थि कलश यात्रा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पैदल चलेंगे. राप्‍ती नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा.

केन्‍द्र की बीजेपी सरकार ने देश की 100 नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित करने का संकल्‍प लिया है. जिसे वे पूरा भी कर रहे हैं. बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डा. धर्मेन्‍द्र सिंह ने बताया कि अटल अस्थि कलश यात्रा के पूर्व सिविल लाइन्‍स स्थित निपाल क्‍लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. यहीं से अटल अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी और शहर के टाउनहाल, शास्‍त्री चौक, बेतियाहाता, अलहदादपुर, नार्मल, बर्फखाना होते हुए राप्‍ती नदी के पावन तट पर पहुंचेगी. सड़क के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ता और आम नागरिक पुष्‍पांजलि देकर यात्रा का अभिनंदन करेंगे.

निपाल क्‍लब श्रद्धांजलि सभा स्‍थल पर दो मंच बनाया जाएगा. इसमें एक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का विशाल चित्र होगा. वहीं पर अस्थि कलश रखा जाएगा. इसी मंच पर पुष्‍पांजलि की जाएगी. दूसरे मंच पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और अन्‍य जनप्रति‍निधि बैठेंगे. महानगर अध्‍यक्ष राहुल श्रीवास्‍तव को संचालन की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. गोरखपुर, बस्‍ती और आजमगढ़ के लिए लखनऊ से 24 अगस्‍त को सुबह 10 बजे अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी.

रास्‍तें में यात्रा का पुष्‍पांजलि अर्पित कर उसका स्‍वागत होगा. पहली यात्रा गोरखपुर मंडल के लिए 24 अगस्‍त को सुबह 10 बजे चलकर फैजाबाद, बस्‍ती होते हुए गोरखपुर के सहजनवां पहुंचेगी. यहां से ये यात्रा कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएगी. यहां पर स्‍थानीय लोग यात्रा का पुष्‍पार्चन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद यात्रा सुकरौली, हाटा, कुशीनगर, कसया, रामजानकीनगर होते हुए पड़रौना पहुंचेगी. वहां से खड्डा, सिसवा होते हुए महराजगंज आएगी. यहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा. 25 अगस्‍त की सुबह पुनः 10 बजे यात्रा प्रारम्‍भ होगी. यहां से शिकारपुर, परतावल, श्‍यामदेउरवां, भटहट, बदगदही, गुलरिहा, झुंगिया बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड, असुरन चौक, गोलघर होते हुए 1.30 बजे ये यात्रा गोरखपुर श्रद्धांजलि स्‍थल निपाल क्‍लब पहुंचेगी. यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा.

अटल अस्थि कलश यात्रा में गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बस्‍ती में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और आजमगढ़ में केन्‍द्रीय रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा शामिल होंगे. गोरखपुर यात्रा के प्रमुख बीजेपी के प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, आजमगढ़ यात्रा के प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री देवन्‍द्र यादव और बस्‍ती यात्रा के प्रमुख क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्रा होंगे. तीनों प्रमुखों को अटल अस्थि कलाश यात्रा की व्‍यवस्‍था और संचालन की जिम्‍मेदारी का निर्वहन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget