एक्सप्लोरर

गाजीपुर: गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी समर्थकों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठे

गाजीपुर से गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी धरने पर बैठे हैं. अफजाल अंसारी के समर्थकों का आरोप है कि ईवीएम बदलने का प्रयास किया जा सकता है इसलिए वे लोग यहां बैठे हैं.

गाजीपुर: गाजीपुर में गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अपने समर्थकों के साथ बैठ गए हैं. स्ट्रॉन्ग रूम वो जगह होती है जहां ईवीएम रखे जाते हैं. अफजाल अंसारी के समर्थकों का आरोप है कि ईवीएम बदलने का प्रयास किया जा सकता है इसलिए वे लोग यहां बैठे हैं.

नवीन मंडी समिति जंगीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है. सोमवार की देर शाम अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और डेरा जमा लिया. ये खबर जब प्रशासन को मिली को अफसर भी मौके पर पहुंच गए.

अफसरों ने मौके पर पहुंचते ही पुलिस फोर्स को भी बुलाया लिया और अफजाल के समर्थकों से हटने के लिए कहा. लेकिन अफजाल और उनके समर्थकों ने हटने से इंकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि चंदौली में ईवीएम बदलने की कोशिश हुई है और ऐसा ही यहां भी हो सकता है.

अंसारी ने साफ कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर भरोसा नहीं है और वो खुद ईवीएम की पहरेदारी कर रहे हैं. पुलिस-प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी भी बुला ली. देर रात तक अफजाल और उनके समर्थकों को धरने से उठाया नहीं जा सका था.

आपको बता दें कि अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी के भाई हैं और गाजीपुर से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार मनोज सिन्हा से है.

गाजीपुर का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के मुताबिक गाजीपुर में मनोज सिन्हा के लिए राह आसान नहीं दिख रही. मनोज सिन्हा को हार का सामना करना पड़ सकता है. गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सामने सपा बसपा गठबंधन से अफजाल अंसारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अजीत प्रताप कुशवाहा, कम्युनिस्ट पार्टी से भानुप्रकाश पांडेय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामजी राजभर, प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया से संतोष यादव, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी से वेदप्रकाश और भाकपा माले से ईश्वरी कुशवाहा सहित 13 उम्मीदवार मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget