एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बनी डॉग स्क्वायड की 2.5 साल की लीना, इनाम में मिलेगा नया पट्टा और मुलायम गद्दा

डॉग स्क्वायड की ढाई साल की लीना गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बन गई है. उसने ब्लाइंड हत्याकांड का खुलासे करने में पुलिस की बड़ी मदद की है. जिसके बाद अब उसे इनाम में नया पट्टा और मुलायम गद्दा मिलेगा.

गाजियाबाद: गाजिबायाद के ब्लाइंड हत्याकांड का खुलासा कर इन दिनों डॉग स्क्वायड की ढाई साल की लीना चर्चा में बनी हुई है. अब लीना गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बन गई है. एसएसपी ने लीना को नया पट्टा, रस्सी और मुलायम गद्दे से पुरस्कृत करने का आदेश दिया है.

बिजलीकर्मी विकास की हत्या का खुलासा

गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में एक जून को बिजली कर्मी विकास की हत्या करके शव फेंक दिया गया था. परिजनों ने इस मामले में कुछ लोग नामजद कराए थे. इस केस में पुलिस की डॉग स्क्वायड  लीना ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में मदद की, जिससे असली कातिल पकड़ा गया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, एक जून को अपना काम निपटाकर बिजलीकर्मी विकास अपने घर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में विकास की गला दबाकर हत्या कर दी गई. विकास ने परिजनों ने जिन्हें नामजद किया था, पुलिस की शुरुआती जांच में उनके नाम हत्या में शामिल नजर नहीं आए. गाजियाबाद के डॉग स्क्वायड  लीना से भी गाजियाबाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कराया. जहां लीना एक जगह जाकर रुक जाती है और पुलिस टीम को इशारा करती है. जिसके बाद पुलिस का उस जगह पर बैठने वालों पर शक गहराया. गुरुवार को इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बनी डॉग स्क्वायड की 2.5 साल की लीना, इनाम में मिलेगा नया पट्टा और मुलायम गद्दा

बाइक टकराने से हुए विवाद में मारा

पुलिस के मुताबिक, विकास की बाइक इन तीनों की गाड़ी से टकरा गई थी.  इसी विवाद में तीनों मोहसिन, आदिल और सलमान ने विकास की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी बाइक व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए.

गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बनी डॉग स्क्वायड की 2.5 साल की लीना, इनाम में मिलेगा नया पट्टा और मुलायम गद्दा

कौन है लीना?

लीना की उम्र ढाई साल है और वो लेब्राडोर ब्रीड है. हाल ही में लीना अपने ट्रेनिंग ITBP केंद्र पंचकूला से पूरी करके गाजियाबाद आई है.

पुलिस का दावा है कि लीना के कारण ही इस केस का खुलासा हुआ है और निर्दोश लोग कत्ल के मामले में जेल जाने से बचे हैं.

एसएसपी ने लीना के इस कार्य से खुश होकर उसको नया पट्टा, रस्सी और मुलायम गद्दा देने के आदेश किए हैं. वहीं, हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़े.

उत्तर प्रदेश: बांदा में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश: आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, जिला मजिस्ट्रेट ने जाहिर की खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget