एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर में एक दिन में मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 1038 हुए

पॉजिटिव मरीजों में छह स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के भी हैं. इनमें लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स शामिल हैं. जिले में अब तक 1038 लोग संक्रमित, 525 ने जीती जंग,13 की मौत, 500 का इलाज जारी.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को 27 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 15 मरीजों ने कोरोना को हराकर घर वापसी कर ली. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1038 हो गई है. वहीं, सोमवार को शारदा में दम तोड़ने वाले कोरोना संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है. जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 525 हो गई है. फिलहाल 500 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 27 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. प्राइवेट लैब से 16 और सरकारी से 11 रिपोर्ट प्राप्त हुई. इनमें 18 मरीजों के सैंपल साधारण फ्लू के लक्षण मिलने पर लिए गए थे. जबकि सात मरीजों में वायरस के संक्रमण का कारण पुराने मरीज हैं. पॉजिटिव मरीजों में छह स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के भी हैं.

इनमें लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स शामिल हैं. सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है. क्रॉस नोटिफाइड मरीजों की संख्या 75 हो गई है. कोविड अस्पताल शारदा में सेक्टर-57 निवासी 29 साल के युवक की मौत हो गई थी. मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मौत का कारण सांस तंत्र का फेल होना आया था. इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 13 हो गई.

इसके अलावा दो मरीजों को सांस लेने में तकलीफ थी. संवेदनशील इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग जारी है. सेक्टर-8, 9 और 10 में मंगलवार को भी हेल्थ कैंप आयोजित कर 652 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इनमें 14 लोगों में बुखार के लक्षण मिले. सभी को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया.

ये भी पढ़ें

LAC पर चीन के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, चीन के 43 सैनिक हताहत 

कोरोना काल में राहत भरी खबर, लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट, पिछले तीन दिनों में आई तेजी 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget