एक्सप्लोरर

वाराणसी में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार देर रात एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार देर रात एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को एम्बुलेंस से पं. दीनदयाल और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया. पांच लोगों को गंभीर और 35 को मामूली चोटें आई हैं. घायलों का हाल जानने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भी अस्पताल पहुंचे. जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था की गई है. साथ ही मामूली रूप से घायल लोगों के रहने व खाने का इंतजाम किया जा रहा है. उन्हें कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. पुलिस के मुताबिक, नेपाल के सुनसरी जिले के 46 लोग 12 दिनों के लिए भारत भ्रमण पर निकले थे. वे बोधगया से होकर काशी आ रहे थे. रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बस मकबूल आलम रोड पर जिला जेल के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार खजूरी निवासी राशिद व शहनवाज और नेपाल के बसी निवासी दीप नारायण, वारिस और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget