एक्सप्लोरर

आय से अधिक संपत्ति मामला: यादव सिंह के बेटे-बेटियों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

यादव सिंह के बेटे और बेटियों पर मुख्य रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. आरोपों के मुताबिक़ इनकी आय कुछ ही महीनों में कई गुना बढ़ गई थी.

इलाहाबाद : करोड़ों रुपए की काली कमाई के आरोपी नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के परिवार को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने घोटाले में यादव सिंह के मददगार रहे उसके बेटे और दोनों बेटियों को अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. अदालत ने नियमित जमानत के लिए जांच एजेंसी सीबीआई को नोटिस जारी कर उससे जवाब मांगा है. जवाब दाखिल करने के लिए सीबीआई को दो हफ्ते की मोहलत दी गई है.

21 मई को फिर से सुनवाई करेगी अदालत

अदालत इस मामले में 21 मई को फिर से सुनवाई करेगी. इक्कीस मई तक की अगली सुनवाई तक के लिए यादव सिंह के बेटे सनी और बेटियों गरिमा भूषण और करुणा सिंह को अंतरिम जमानत दे दी है. अदालत ने तीनों आरोपियों को 11 मई तक सीबीआई कोर्ट में बांड दाखिल करने को कहा है.

कुछ दिन पहले खारिज हो गई थी जमानत अर्जी

अदालत में यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही तीनों आरोपी निचली अदालत में हाजिर हुए थे. अदालत इन तीनों की नियमित जमानत पर 21 मई को सुनवाई करेगी. हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई आज जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डीके सिंह की डिवीजन बेंच में हुई. हालांकि कुछ दिन पहले अदालत इनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए इन्हे जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिए जाने से मना कर चुकी है.

यादव सिंह के बेटे और बेटियों पर है आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

यादव सिंह के बेटे और बेटियों पर मुख्य रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. आरोपों के मुताबिक़ इनकी आय कुछ ही महीनों में कई गुना बढ़ गई थी. यादव सिंह के एक दामाद आईएएस और एक आईपीएस आफिसर हैं. अदालत के इस फैसले से यादव सिंह के परिवार को बड़ी राहत मिली है. यादव सिंह के दूसरे करीबी और वह खुद भी आज के फैसले की नजीर पेश करते हुए कुछ दिन बाद अपनी जमानत की अर्जी भी हाईकोर्ट में दाखिल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget