एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने भी साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अबकी बार, खो दी सरकार

Election Results: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है," अबकी बार, खो दी सरकार".

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है," अबकी बार, खो दी सरकार". गौरतलब है कि अखिलेश यादव लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने बीएसपी, आरएलडी और कांग्रेस से गठबंधन के लिए बात की थी. हालांकि बाद में उन्होंने मैदान में अकेले ही उतरने का फैसला किया था.

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था- "जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह..."

माना जा रहा है कि अगर एमपी में कांग्रेस को समर्थन की जरूरत होगी तो बीएसपी और समाजवादी पार्टी उसे समर्थन दे सकती हैं.

मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. 114 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी 108 पर आगे चल रही है. 8 सीटों पर अन्य की बढ़त है. एमपी में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है. 2013 में बीजेपी ने 165 सीट जीती थीं जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई थी. यहां यह बताना भी जरूरी है कि लगातार तीन बार से बीजेपी एमपी में जीत दर्ज करा रही थी और शिवराज सिंह चौहान लगातार तीन बार सीएम बने थे.

राजस्थान- राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं जिनमें से 199 सीटों पर वोट डाले गए थे. 99 सीटों पर कांग्रेस+ बढ़त बनाए हुए है. 75 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि 25 सीटों पर अन्य आगे हैं. राजस्थान में बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है जिसे कांग्रेस स्पष्ट तौर से हासिल करती दिखाई दे रही है. अब कांग्रेस के सामने परेशानी ये होगी कि सीएम किसे बनाया जाए. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के नाम सीएम पद की रेस में हैं.

छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ में स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. अभी तक की गणना के बाद कांग्रेस के खाते में 65 सीटें दिख रही हैं जबकि बीजेपी के पास 16 सीटें दिखाई दे रही हैं. अजीत जोगी गठबंधन के पास 9 सीटें जबकि अन्य के पास एक सीट दिखाई दे रही है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है जबकि बीजेपी ऑफिस पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लगातार तीन बार से बीजेपी यहां सरकार बनाने में कामयाब हो रही थी लेकिन इस बार बाजी कांग्रेस के पास आ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget