एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, कल बीजेपी से सिंधिया भरेंगे पर्चा

मध्य प्रदेश में राज्सभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं. माना जा रहा है कि एक-एक सीट बीजेपी और कांग्रेस आसानी से जीत सकती है. तीसरे सीट के लिए दोनों पार्टियों में लड़ाई देखने को मिल सकती है. आज दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से एक उम्मीदवार के तौर पर दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल कर दिया है. मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं. इन सीटों से वर्तमान में दिग्विजय सिंह, बीजेपी के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया सांसद हैं.

वहीं दूसरी और बीजेपी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर नामित किया है. सिंधिया मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बुधवार को ही बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

सिंधिया 13 मार्च को भोपाल में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सूत्रों के अनुसार राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एक-एक सीट पर आसानी से जीत हासिल कर लेंगे, जबकि तीसरी सीट के लिए दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर होगी.

उधर, बुधवार को दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि विधानसभा में कमलनाथ सरकार के बहुमत साबित कर लेगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 22 बागी विधायकों में 13 ने कांग्रेस नहीं छोड़ने का भरोसा दिया है. दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं से यह समझ पाने में गलती हुई कि सिंधिया कांग्रेस छोड़ने जैसा कदम उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट मंत्री बनने की ‘अतिमहत्वाकांक्षा’ के चलते बीजेपी में शामिल हुए हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस 122 विधायकों के रहते हुए आसानी से उन्हें राज्यसभा भेज सकती थी. लेकिन हम उन्हें कैबिनेट मंत्री नहीं बना सकते थे. सिर्फ मोदी-शाह उन्हें कैबिनेट मंत्री बना सकते थे, हम नहीं.’’ उन्होंने कहा कि सिंधिया के करीबी दो से तीन मंत्रियों और 10 बागी विधायकों ने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget