एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बिहार में मौजूदा NDA बरकरार रहा तो मिलेंगी 31 सीटें

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने सर्वे कर बिहार की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं.

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में बिहार की सियासी पारा अपने चरम पर है. सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं. इससे पहले अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दौरान दो बार नीतीश से मुलाकात की थी. सीटों को लेकर बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच 'बड़े भाई' और 'छोटे भाई' का विवाद भी देखने को मिला. लेकिन बिहार में एनडीए के चार घटक दल हैं. बीजेपी और जेडीयू के अलावा रामविलास पासवान की एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी भी है.

जहां एक तरफ बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कवायद जारी है तो दूसरी तरफ विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमले कर रही है. बिहार में बढ़ती क्राइम की घटनाओं ने नीतीश सरकार की छवि धूमिल की है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं. इस बीच एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने सर्वे कर बिहार की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं.

अगर LJP और RLSP यूपीए में गई तो? कुल सीट- 40 एनडीए- 22 यूपीए- 18

अगर मौजूदा एनडीए बना रहा तो ? कुल सीट- 40 एनडीए- 31 यूपीए- 9

यूपी में मायावती-अखिलेश की जोड़ी से BJP को लग सकता बहुत बड़ा झटका- सर्वे

साल 2014 में बिहार में जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं थी. तब बीजेपी ने 22, एलजेपी ने छह और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस दौरान जेडीयू सिर्फ दो सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. अब जेडीयू की एनडीए में वापसी हो चुकी है.

दूसरी बात ये भी है कि तेजस्वी यादव, आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दे चुके हैं. हालांकि खुद कुशवाहा ने इसको सिरे से खारिज कर चुके हैं. लेकिन हाल ही में आरएलएसपी के सीनियर नेता नागमणि सीट बंटवारे को लेकर नाराज दिखे और यहां तक कह दिया कि उनकी पार्टी को महागठबंधन में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इतना ही नहीं आरएलएसपी ने यहां तक कह दिया की पार्टी बीजेपी की गुलाम नहीं है. आने वाले वक्त में क्या होता है, ये देखना दिलचस्प होगा.

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में UPA पर भारी पड़ सकता है NDA- सर्वे

कैसे हुआ सर्वे?

ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है. ये सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 32 हजार 547 लोगों की राय ली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा
महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
इंडिया ब्लॉक रैली: फारूक अब्दुल्ला बोले- मुसलमानों ने देश के लिए खून दिया, हम यहीं रहेंगे
इंडिया ब्लॉक रैली: फारूक अब्दुल्ला बोले- मुसलमानों ने देश के लिए खून दिया, हम यहीं रहेंगे
आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बोले- ये तानाशाही
आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बोले- ये तानाशाही

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget