एक्सप्लोरर

जरा भी नैतिकता बची हो तो अपने पदों से इस्तीफा दें उमा भारती और कल्याण सिंह: सीताराम येचुरी

नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद आज लेफ्ट पार्टियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए.

सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं. आखिरकार, कुछ संतुलन बना है. कुछ अच्छे कदम उठाए गए.’’ येचुरी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इन लोगों में यदि जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मंत्री जैसे सार्वजनिक पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए.’’ सीपीआई ने भी मांग की कि भारती और सिंह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

advani_joshi

SC के फैसले पर बीजेपी ने कहा, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की याचिका मंजूर करने और लाल कृष्ण आडवाणी और बीजेपी के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र के आरोप बहाल करने के परिप्रेक्ष्य में आज कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ‘हम निचली कोर्ट जाएंगे क्योंकि इससे हम दोषी नहीं साबित हो जाते.’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. हम निचली कोर्ट में साक्ष्य पेश करेंगे.’’

त्रिपाठी ने कहा कि मुगल शासन के दौरान एक हिन्दुओं की भावनाओं को ध्वस्त कर एक धार्मिक ढांचा खडा किया गया जिसे बाद में हिन्दुओं ने ढहा दिया. ‘‘हमने जनता की कोर्ट में खुद को साबित कर दिया है.’’ उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की बीजेपी की प्रतिबद्धता दोहरायी.

''दो साल में पूरी हो जानी चाहिए कार्यवाही''

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी के नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को 1992 के बाबरी विध्वंस मामले में कोर्ट की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा. कोर्ट ने नेताओं और ‘कारसेवकों’ के खिलाफ लंबित मामले को भी इस मामले में शामिल कर दिया और कहा कि कार्यवाही दो साल में पूरी हो जानी चाहिए.

LKADVANI

न्यायमूर्ति पी सी घोष और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की पीठ ने कहा, ‘‘हमने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील को कुछ निर्देशों के साथ स्वीकार कर लिया है.’’ हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने कहा कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास संवैधानिक छूट है और उनके खिलाफ मामला पद छोड़ने पर ही चलाया जा सकता है. कल्याण सिंह साल 1992 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नयी दिल्ली में कहा कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विस्तार से अध्ययन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget