एक्सप्लोरर

8160 लाख रुपए से यूपी के 68 जिलों में खुलेंगे गो-संरक्षण केंद्र

शासन ने प्रत्येक गोवंश केंद्र के लिए 120 लाख प्रति जनपद की दर से कुल 8160 लाख रुपए का प्रावधान किया है, जिसके लिए पहली किश्त के रुप में 50.00 लाख रुपए प्रति जनपद की दर से कुल 34 करोड़ रुपए स्वीकृत करते हुए तत्काल 68 जनपदों के जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ: योगी सरकार ने प्रदेश में बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए 68 जनपदों में एक-एक गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना किए जाने के लिए मानकों का निर्धारण कर दिया है और इसके लिए 34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं.

शासन ने प्रत्येक गोवंश केंद्र के लिए 120 लाख प्रति जनपद की दर से कुल 8160 लाख रुपए का प्रावधान किया है, जिसके लिए पहली किश्त के रुप में 50.00 लाख रुपए प्रति जनपद की दर से कुल 34 करोड़ रुपए स्वीकृत करते हुए तत्काल 68 जनपदों के जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

प्रमुख सचिव पशुधन डॉ. सुधीर एम बोबड़े की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि निर्धारित न्यूनतम मानक के अनुसार और उससे बड़े मानक के गो-संरक्षण केद्रों की स्थापना जनपदों में की जाएगी. सरकार ने 68 जनपदों में बनाये जाने वाले गो-संरक्षण केदों के मानक निर्धारित कर दिए हैं, जिसके तहत प्रत्येक केद्र में अलग-अलग 4 गोवंश शेड जिनका कुल क्षेत्रफल 14,000 वर्ग फीट हो, 02 भूसा गोदाम, जिनका कुल क्षेत्रफल 2,000 वर्गफीट होना चाहिए.

कार्यालय, औषधि कक्ष, स्टोर-300 वर्गफीट और 06 कर्मचारी आवास एवं शौचालय, स्नानागार, जिनका कुल क्षेत्रफल-1,100 वर्गफीट होगा. चारा पानी के लिए 4 चरनियां, जिनका कुल क्षेत्रफल-800 वर्गफीट एवं शेडो के बाहर भी खुले में कुछ चरनियां, जिनका कुल क्षेत्रफल 5,400 वर्गफीट हो और जिन पर बाद में यथावश्यकता शेड बनाया जा सके. इसके अलावा पम्प हाउस का निर्माण, जिसमें उपर्युक्त क्षमता का सबमर्सिबल पम्प-सोलर वाटर पम्प स्थापित किया जाए. दस हजार क्षमता की पानी टंकिया स्थापित की जाए. साथ ही बाउंड्रीवाल और शेडों के पृथकीकरण के लिए बाड़ की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए.

आदेश में यह भी कहा गया है कि वृहद गो-संरक्षण केद्र का निर्माण ससमय पूर्ण कराए जाने एवं उसके उसको चलाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget