एक्सप्लोरर

जम्मू: COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे आईं कठुआ जिले के बेरा पंचायत की महिलाएं, बना रही हैं मास्क

इस पंचायत की महिलाएं मास्क बना रही है ताकि मुफ्त में बांटा जा सके. वहीं युवक सैनिटाइजर बना रहे हैं. गांव के सरपंच ने इस बात की जानकारी दी.

जम्मू: कठुआ जिले की बेरा पंचायत ने कोरोना वायरस को हराने के लिए कमर कस ली है. प्रशासन पर राशन के लिए बोझ नहीं बनने के उद्देश्य से जहां इस पंचायत के लोगों ने एक वक्त का भोजन छोड़ दिया है, वहीं अब यहां की महिलाएं दूसरे राज्यों के लोगों के लिए मास्क बना रही हैं.

जम्मू के कठुआ ज़िले की दूर दराज़ पंचायत बेरा में रहने वाली शामिली पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते वो अपने गांव में दूसरी महिलाओं के साथ मास्क बना रही हैं. शामिली बताती हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने की खबरे वो रोज़ सुन रही हैं और ऐसे लोगो की मदद के लिए कुछ करने के जज़्बे और इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वो मास्क बना रही हैं. उनका मानना है कि अगर आम लोग इस बीमारी से लड़ाई में साथ नहीं देंगे तो यह बीमारी जल्द ख़त्म नहीं होगी.

दरअसल, बेरा पंचायत में महिलाएं मास्क और युवक सैनिटाइजर बना रहे हैं.  इस गांव की पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमे दो समितियां बनाई गईं. गांव के सरपंच शिव देव सिंह ने बताया कि जब ऐसी खबरें आईं कि मास्क 100 रुपये से अधिक में बिक रहा है तो पंचायत ने इलाके की महिलाओं और लड़कियों को यह मास्क बनाने का ज़िम्मा सौंपा ताकि वो यह मास्क प्रशासन तक पहुंचा सकें और इन्हे मुफ्त में बांटा जा सके. उन्होंने कहा कि इस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए वो खुद से बनाया हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव करेंगे. इस पंचायत की यह अनोखी पहल पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जम्मू: लॉकडाउन के चलते बेरा पंचायत के लोगों का फैसला- एक समय का भोजन नहीं करेंगे, कहा- हम प्रशासन पर बोझ नहीं बनना चाहते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget