एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी के संदेश के बाद ट्विटर पर भिड़े तेजप्रताप यादव और सुशील मोदी

पीएम मोदी के संदेश के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालटेन भी जा सकते हैं. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि लालटेन का जमाना चला गया है. इसपर फिर तेजप्रताप ने जवाब दिया.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों से अपील की कि वे 5 अप्रैल को अपने घरों की लाइट बंद कर नौ मिनट तक दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा?

पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए आज कहा, ''घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.'' अपने करीब 11 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से फिर अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

तेज़प्रताप की प्रतिक्रिया- वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं

पीएम मोदी के दीया जलाने की अपील के ठीक बाद तेज़प्रताप यादव ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं!’ ग़ौरतलब है कि आरजेडी का पार्टी चिह्न लालटेन ही है.

सुशील मोदी का तेजप्रताप को जवाब- लालटेन का ज़माना गया

सुशील मोदी ने तेजप्रताप के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि अब लालटेन का ज़माना नहीं रहा. उन्होंने अपने ट्वीट में आरजेडी की पूर्ववर्ति सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब घर घर बिजली पहुंच गयी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘अब ललटेन का ज़माना चला गया. गांव में भी घर घर बिजली पहुंच गई है. दीया, मोमबत्ती हिंदू, ईसाई पूजा के लिए घर में रखते हैं. मोबाइल तो सबके पास है. इसलिए PM ने लालटेन का ज़िक्र नहीं किया. समझे बबुआ?’

तेजप्रताप का जवाब- भूले भटके का भी मार्गदर्शन कराती है लालटेन

सुशील मोदी के ट्वीट पर तेजप्रताप ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘’हल्की सी हवा में भी लालटेन को देखकर मोमबत्ती अन्धकार मिटाने का कार्य बन्द कर देती है. बल्कि गहनतम अन्धकार में भी टिमटिमाती हुई लालटेन भूले-भटके राहगीरों का मार्गदर्शन कराती आई है. समझे चच्चा??’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget