एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में कैसे काम कर रहे हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ?

कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिन रात एक कर दिया है. लॉकडाउन में भी वो दिनभर लगातार इलाकों का दौर कर रहे हैं और फिर इंतजामों और सुरक्षा को लेकर देर रात तक बैठकें कर रहे हैं.

लखनऊ: नवरात्रि में पीएम नरेन्द्र मोदी व्रत रखते हैं. वो भी पूरे नौ दिनों का. मोदी की तरह ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी व्रत पर रहते हैं. पूजा पाठ भी करते हैं और सरकारी काम काज भी करते हैं. यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है इसीलिए चुनौतियां भी उतनी ही बड़ी हैं. उनकी सबसे बड़ी चिंता ये हैं कि कोरोना वायरस और न फैले. इसके लिए उन्होंने पूरी ताक़त झोंक दी है.

इन दिनों सवेरे से लेकर देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहता है. लोगों को खाने पीने का सामान मिल रहा है या नहीं ? अस्पतालों में इंतज़ाम कैसे हैं ? रोज़ कमाने खाने वालों तक मदद कैसे पहुंचे ? खेतों में लगे गेंहूं की फसल की कटाई कैसे होगी ? लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से हो. लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें. इसके लिए वे लगातार मॉनिटरिंग करते रहते हैं. हालत ये है कि इन दिनों योगी के 20 से 22 घंटों तक काम करना पड़ रहा है.

कल वे दिल्ली में थे. आज अचानक उन्हें लखनऊ लौटना पड़ा. उन्होंने आगरा और मेरठ जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया. तबलीगी जमात के कारण फैल रहे संक्रमण को लेकर उन्होंने अपने घर पर मीटिंग बुला ली. इन दिनों वे सवेरे चार बजे उठ जाते हैं. फिर स्नान, ध्यान, योग के बाद 6:30 बजे से अख़बारों से फ़ीडबैक और लोगों से फ़ोन पर बात करके पूरे प्रदेश का हाल चाल लेते हुए 9:30 तक सरकारी काम शुरू कर देते हैं. पिछली कई रातों से वे ठीक से सोए नहीं हैं, वजह बाहर से आ रहे लोगों को सकुशल पहुंचाने की चिंता, इन सबके बीच कल सुबह उन्होंने उठने के बाद

9:30 am - बैंक अधिकारियों व पंचायती राज के अधिकारियों से मुलाक़ात कर मनरेगा श्रमिकों के भुगतान की पूरी प्रक्रिया समझी.

10 am - मनरेगा श्रमिकों के हित में एक बटन दबाकर छह सौ 11 करोड़ रुपये के सीधे भुगतान के बाद लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये बात की.

11:30 - यह कार्यक्रम ख़त्म होते ही, करोना को लेकर रोज़ाना की तरह ही टीम इलेवन के अधिकारियों के साथ बैठक की, ज़रूरी हिदायत दी और नोएडा के दौरे पर निकल गए.

- नोएडा पहुंचे, एरियल सर्वे किया, बैठकें की, काम में लापरवाही के आरोप में नोएडा के डीएम को बदलने का आदेश दिया देर रात तक अधिकारियों के साथ समीक्षा करते रहे, फिर दिल्ली में कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.

- आज सुबह जल्दी उठे, ग़ाज़ियाबाद निकल गये, अस्पतालों का मुआयना किया, तबलीगी जमात का मसला आ गया, लिहाज़ा ग़ाज़ियाबाद के अस्पतालों से लखनऊ के लिए उड़ चले.

- 12:15 लखनऊ में अपने सरकारी बंगले पर पहुंचे, 12:30 बजे टीम ग्यारह के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी.

- 2 बजे बैठक ख़त्म होने के बाद ज़रूरी काग़ज़ों पर दस्तख़त किए और प्रदेश भर का फीडबैक लेने के बाद शाम को फिर बैठकों का दौर शुरू हो गया.

Coronavirus: केंद्र ने कहा- लोगों का पलायन रुका, SC ने कहा- फेक न्यूज़ फैला कर डराने वालों पर कार्रवाई हो Coronavirus: सेना के जैसलमेर और जोधपुर क्वॉरन्टीन सेंटर में 10 कोरोनो पॉजिटिव, तैयार किए गए खास सैनिटाइजिंग कैंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget