एक्सप्लोरर

यूपी: योगी राज में भी अपराध पर लगाम नहीं, इलाहाबाद में फ़िल्मी अंदाज़ में ठेकेदार की हत्या

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक ठेकेदार पर फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो अज्ञात बदमाशों द्वारा किये गए इस हमले में ठेकेदार की पत्नी को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ठेकेदार पर यह हमला उस वक्त किया गया, जब वह एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के बाद अपनी कार पर बैठने जा रहा है.

ठेकेदार की हत्या किसने और क्यों की ?

शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में पुलिस हेडक्वॉर्टर के नजदीक आधी रात को हुई इस वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया. ठेकेदार की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दिए गए इस शूट आउट के पीछे ठेकेदारी या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है. मृतक ठेकेदार के पिता स्टैम्प विभाग के रिटायर्ड डीआईजी हैं.

सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे धीरज सिंह

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर पहुँचने से महज चालीस घंटे पहले इस सनसनीखेज वारदात ने क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं. पुलिस फिलहाल हमलावरों का कोई पता नहीं लगा सकी है. इलाहाबाद के अल्लापुर इलाके में रहने 36 साल के धीरज सिंह सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे. वह कई सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे.

दो अज्ञात हमलावरों ने शुरू कर दी फायरिंग

गुरुवार को रात करीब सवा बारह बजे धीरज अपनी पत्नी नीतू के साथग शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक रेस्टोरेंट में खाना लेने के लिए पहुंचे. पुलिस हेडक्वॉर्टर के गेट के नजदीक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के बाद धीरज जैसे ही अपनी कार पर बैठने लगे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. तीन से चार राउंड की गई फायरिंग में धीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गईं. पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. खबर पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची.

मामले में कई एंगल से छानबीन

अफसरों का कहना है कि फिलहाल क़त्ल की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. धीरज के पिता ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पूरी प्रॉपर्टी उनके नाम कर दी थी, इससे परिवार में कुछ विवाद हो गया था. हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को किराए के शूटरों से अंजाम दिलाया गया हो. अफसरों का दावा है कि इस मामले में कई एंगल से छानबीन की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget