एक्सप्लोरर

विजय वर्गीय पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मानसिक रूप से बीमार, इलाज की है ज़रूरत

प्रमोद तिवारी का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार से बाहर किये जाने और पार्टी में साइड लाइन किये जाने के बाद से कैलाश विजय वर्गीय अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उनके बयान से साफ़ है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है.

इलाहाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजय वर्गीय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण से किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया है. प्रमोद तिवारी का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार से बाहर किये जाने और पार्टी में साइड लाइन किये जाने के बाद से कैलाश विजय वर्गीय अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उनके बयान से साफ़ है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है.

उनका कहना है कि बीजीपी को विजय वर्गीय को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज कराना चाहिए. उन्होंने बीजेपी नेताओं से राहुल गांधी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है. प्रमोद तिवारी ने कहा है कि बेहतर होता कि विजय वर्गीय को राहुल गांधी को रावण बताने से पहले अपने पीएम के बारे में भी सोचना चाहिए.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर के बयान पर भी रखी अपनी बात पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए क़ानून बनाए जाने के बयान पर कहा है कि वह मंदिराइटिस नाम की बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. अकेले मोहन भागवत ही नहीं आरएसएस और बीजेपी के सभी नेताओं को मंदिराइटिस नाम की बीमारी है. देश में जब -जब चुनाव आते हैं, तब -तब आरएसएस और बीजेपी के लोग इस बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं.

प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ आरएसएस के रिमोट से चलने वाली केंद्र की मोदी सरकार साढ़े चार साल के काम में पूरी तरह नाकाम रही है, इसी वजह से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें फिर से मंदिर की याद आने लगी है, जबकि इन लोगों का मकसद मंदिर बनाना नहीं, बल्कि उसके नाम पर सौदेबाजी करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
बुलंदशहर: रील के चक्कर में हाईवे पर स्टंट, बस के आगे स्कूटी लहराई, कटा 23 हजार का चालान
बुलंदशहर: रील के चक्कर में हाईवे पर स्टंट, बस के आगे स्कूटी लहराई, कटा 23 हजार का चालान
Shamli News: कैराना में ईद को लेकर इमाम की अपील, गाइडलाइन के अनुसार मनाएं त्योहार, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कैराना में ईद को लेकर इमाम की अपील, गाइडलाइन के अनुसार मनाएं त्योहार, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
दिल्ली HC का पुलिस को निर्देश, 'उत्तम नगर में ईद के मौके पर माहौल न बिगड़े, कड़ी हो सुरक्षा'
दिल्ली HC का पुलिस को निर्देश, 'उत्तम नगर में ईद के मौके पर माहौल न बिगड़े, कड़ी हो सुरक्षा'

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
Embed widget