एक्सप्लोरर

कांवड़ की इजाजत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण बोले- इस्लाम धर्म करेंगे कुबूल

नाराज कांवड़ियों ने अब धर्म परिवर्तन की धमकी दी है और योगी सरकार को हिन्दू विरोधी बताया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने अन्याय किया है जिस वजह से वो लोग अब इस्लाम धर्म कबूल करेंगे.

बरेली: सावन माह में कांवड़ यात्रा की डीएम ने इजाजत नहीं दी जिस वजह से एक सप्ताह से कांवड़िये धरने पर बैठे थे. अब कांवड़ियो ने धरना समाप्त कर दिया है लेकिन कांवड़ यात्रा नहीं निकलने से नाराज कांवड़ियों ने अब धर्म परिवर्तन की धमकी दी है और योगी सरकार को हिन्दू विरोधी बताया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने अन्याय किया है जिस वजह से वो लोग अब इस्लाम धर्म कबूल करेंगे. पूरे महीने रहा तनाव यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा करके कांवड़ियों का मन मोह लिया. इस बार सावन की शुरुआत होते ही बरेली में जगह-जगह विवाद हुआ. खैलम से लेकर बहेड़ी और बिथरी में जबरदस्त तनाव रहा. पूरे सावन पुलिस इधर उधर भागती रही लेकिन कांवड़ विवाद और गहराता रहा. कांवड़ यात्रा निरस्त होने से गुस्से में ग्रामीण बरेली के बिथरी चैनपुर में आखिरी सोमवार से एक दिन पहले उपजे विवाद ने उग्र रूप ले लिया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों समुदाय के 725 लोगों पर एफआईआर दर्ज की. वहीं कावड़ यात्रा की डीएम द्वारा इजाजत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण अब धर्म परिवर्तन की बात कह रहे हैं. कांवड़ की इजाजत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण बोले- इस्लाम धर्म करेंगे कुबूल प्रसासन के आगे नहीं चली विधायक पप्पू भरतौल की विधायक पप्पू भरतौल ने पिछले रविवार कांवड़ियों से खजुरिया गांव जाकर कहा था कि कांवड़ यात्रा मुस्लिम बाहुल्य गांव उमरिया से होकर ही निकलेगी जिसके बाद उमरिया के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया. हालात ज्यादा तनावपूर्ण होते देख डीएम ने कांवड़ यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी. जिसके बाद कांवड़िये गांव में ही शिव मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए थे. एसडीएम सदर एमपी सिंह का कहना है कि गांव से धरना समाप्त हो गया है और अब कोई विवाद नहीं है. वही एसपी सिटी का कहना है कि दोनों समुदाय के लोग सड़क पर आ गए थे और हंगामा कर रहे थे जिस वजह से दोनों समुदाय के 725 लोगों पर पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है. कांवड़ की इजाजत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण बोले- इस्लाम धर्म करेंगे कुबूल पूरे जिले में हुआ विवाद कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं मिलने से हिन्दू संगठनों में भी जबरदस्त आक्रोश है. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन अरोड़ा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खजुरिया गांव में धरने पर बैठ गए. पवन अरोड़ा का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से एक सहमति बनी कि केवल 5 लोग कांवड़ लेकर जायेगे. उन्होंने कहा कि आज़ाद देश मे हमें कावड़ भी नहीं ले जाने दी गई. उन्होंने कहा खासतौर पर हिन्दुओं को अपने ही देश मे इस तरह का अपमान सहना पड़ा है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं उमरिया गांव के लोगों का कहना है कि वो कांवड़ किसी भी कीमत पर निकलने नहीं देंगे. फिलहाल प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की इजाजत न देकर आफत मोल ले ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget