एक्सप्लोरर

सीएम योगी को भड़काऊ भाषण मामले में राहत: वादी परवेज़ के खिलाफ सीडी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

साल 2007 के दंगे में भड़काऊ भाषण देने के मामले में तत्‍कालीन सांसद और गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी रहे वर्तमान मुख्‍यमंत्री महंत योगी आदित्‍यनाथ को राहत मिली है.

गोरखपुर: साल 2007 के दंगे में भड़काऊ भाषण देने के मामले में तत्‍कालीन सांसद और गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी रहे वर्तमान मुख्‍यमंत्री महंत योगी आदित्‍यनाथ को राहत मिली है. इस मुकदमे के वादी रहे परवेज परवाज के खिलाफ एसीजेएम प्रथम के आदेश पर कैंट पुलिस ने आईपीसी की धारा 193, 195, 196, 419, 420, 467, 468, 469, 481, 474, 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. योगी आदित्‍यनाथ के भड़काऊ भाषण वाली जो सीडी परवेज परवाज ने कोर्ट को सौंपी थी, उसमें टेंपरिंग (छेड़छाड़) पाई गई.

एसीजेएम प्रथम नुसरत खां ने वर्तमान में गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद परवेज परवाज के खिलाफ 11 दिसंबर को कैण्‍ट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया था. शुक्रवार की देर रात कैण्‍ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. साल 2007 के दंगे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आधा दर्जन वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सबूत के तौर पर सीडी परवेज़ परवाज़ ने ही पेश की थी.

गोरखपुर में हुए दंगे में तत्कालीन सांसद गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व महापौर और वर्तमान उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग अंजू चौधरी और विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल मामला दर्ज किया गया था.

वादी परवेज परवाज की ओर से भड़काऊ भाषण देने और दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. ये मुकदमा हाईकोर्ट और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. इस मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी ने की थी. जांच में यह कहा गया था कि फोरेंसिक लैब दिल्ली ने सीडी में टेम्परिंग पाई थी. सीडी में योगी का भाषण देते हुए वीडियो दिखाया गया था. सीडी के साथ छेड़छाड़ की बात साबित होने पर याचिकाकर्ता पूर्व एमएलसी और बाल रोग विशेषज्ञ डा. वाईडी सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने एसीजेएम प्रथम के कोर्ट में 5 अक्टूबर, 2016 को परवेज परवाज के खिलाफ याचिका दायर की.

परवेज़ परवाज़ के खिलाफ कूट रचना के साथ सीडी से छेड़छाड़ कर योगी और अन्य लोगों को बदनाम करने का आरोप लगा था. अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह की दलीलों को सुनने के बाद एसीजेएम प्रथम नुसरत खां के आदेश पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया. जून माह पूर्व परवेज परवाज और उसके एक साथी जुम्मन के खिलाफ एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला के एफआईआर में झाड़फूंक के बहाने बुलाकर जबरन गैंगरेप के आरोप के बाद परवेज़ को सितंबर माह से परवेज़ परवाज़ जेल में बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget