एक्सप्लोरर

यूपी: उम्भा में सीएम योगी ने 281 भूमिहीन परिवारों को 852 बीघे जमीन का पट्टा आवंटित किया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 17 जुलाई की घटना दर्दनाक थी. उन्होंने इसे प्रदेश की सबसे निर्मम घटना बताया. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि "कांग्रेस की शहजादी उम्भा में सिर्फ राजनीति कर रही हैं."

उम्भा: सोनभद्र के उम्भा गांव में नरसंहार की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोबारा यहां पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जनपद के 281 आदिवासी, वनवासी व भूमिहीन परिवारों को 852 बीघे का पट्टा आवंटित किया. साथ ही 339.80 करोड़ रुपये के कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने आदिवासी व गरीबों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया. पार्टी 1952 से ही शोषण करती रही. लेकिन अब भाजपा सरकार ऐसा नहीं होने देगी.

उन्होंने कहा, "कृषि समिति बनाकर गरीबों की जमीन को हड़पने का काम किया गया है. यही कारण है कि गरीबों का विकास नहीं हुआ."

वहीं, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि "कांग्रेस की शहजादी उम्भा में सिर्फ राजनीति कर रही हैं."

मुख्यमंत्री ने जनपद के आदिवासी, वनवासी व भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा, "जनपद के हर आदिवासी, वनवासी व भूमिहीन परिवार को सीलिंग एक्ट के तहत पट्टे की जमीन दी जाएगी. गरीबों का सम्मान बरकरार रखा जाएगा. इसके लिए सरकार काम भी कर रही है."

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 17 जुलाई की घटना दर्दनाक थी. उन्होंने इसे प्रदेश की सबसे निर्मम घटना बताया.

उन्होंने कहा, "सरकार ने ग्रामीणों को न्याय दिया है. ग्रामीण सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करके भी अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं. सोनभद्र के हर पंचायत की रूपरेखा तैयार की जा रही है. हर ग्राम पंचायत का विकास किया जाएगा. पीड़ितों के दुख के साथ जुड़कर राहत पहुंचाने की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की थी. हमने यह कार्य किया है."

योगी ने सपा व बसपा को भी गरीबों का शोषण करने वाली पार्टी बताया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि नरसंहार घटना की जांच एसआईटी कर रही है. इसकी रिपोर्ट आते ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उम्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए 11 लोगों के परिवारों को 18.50-18.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए निराश्रित महिला पेंशन की व्यवस्था सरकार करेगी, जबकि 20 घायल लोगों को 6-6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
तेज प्रताप का यू-टर्न! पहले वोट चोरी का आरोप, अब शो को लेकर कह दी ये बात
तेज प्रताप का यू-टर्न! पहले वोट चोरी का आरोप, अब शो को लेकर कह दी ये बात
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
दिवाली-छठ को लेकर CM सम्राट ने की हाईलेवल बैठक, दिए गए ये निर्देश
दिवाली-छठ को लेकर CM सम्राट ने की हाईलेवल बैठक, दिए गए ये निर्देश

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड वीडियो
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड Video
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget