एक्सप्लोरर

लोक जनशक्ति पार्टी: चिराग पासवान बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष तो छोटे भाई प्रिंस राज संभालेंगे बिहार की कमान

कल ही प्रिंस राज को लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है. उनके पिता रामचंद्र पासवान के निधन के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी. इस सीट से प्रिंस राज ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की है.

पटना: समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने जा रहा है. समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते प्रिंस राज को कल ही बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है. फिलहाल चिराग पासवान पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष हैं जिनका अगले हफ्ते पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है. प्रिंस राज बनेंगे बिहार प्रदेश अध्यक्ष कल पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ महिला प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के नामों का ऐलान सम्भव है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में अपनी जगह किसी युवा चेहरे को पार्टी की कमान सौंपना चाहते हैं. ऐसे में प्रिंस राज उनकी पहली पसंद हैं. प्रिंस राज रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं. रामचंद्र पासवान के निधन के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हुई थी जहां हुए उपचुनाव में प्रिंस राज एक लाख से अधिक वोटों से जीते हैं. उपचुनाव नतीजों पर तेजस्वी यादव बोले- नया बिहार बनाने वाला नया नेतृत्व चाहिए चिराग पासवान बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष दरअसल पिछले महीने ही चिराग पासवान पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने थे. उन्होंने अपने चाचा और हाजीपुर से पार्टी के सांसद पशुपति कुमार पारस की जगह ली थी. उसी समय ये भी तय हो गया था कि वो नवंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिए जाएंगे. 5 नवंबर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने की संभावना है जिसमें चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. हालांकि 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में होने वाली पार्टी की रैली में ही उनकी औपचारिक ताजपोशी की जाएगी. Maharashtra Election Result: सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी पार्टी बिहार में 21 अक्टूबर को हुए पांच विधानसभा और 1 लोकसभा सीटों के उपचुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. इकलौती लोकसभा सीट के अलावा उसे पांच विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई है. ऐसे में जल्द ही पार्टी की कमान संभालने वाले चिराग पासवान अगले साल अक्टूबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगना चाहते हैं. यही वजह है कि अब पूरे संगठन को नए सिरे से तैयार करने की योजना बनाई गई है. यह भी देखें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget