एक्सप्लोरर

बैकफुट पर चिराग पासवान, कहा- राम मंदिर मुद्दे से नुकसान नहीं, लेकिन LJP का स्टैंड अलग

चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि न्यायालय जो भी फैसला करे उसका सभी सम्मान करें. यह हमेशा से बीजेपी का एजेंडा रहा है इसलिए हमलोगों ने इसका सम्मान किया है.

पटना: राम मंदिर निर्माण को लेकर एनडीए में घरेलू अंतर्कलह नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले एलजेपी नेता और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा था कि राम मंदिर के मुद्दे से आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है. अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई पेश की है. चिराग ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इससे नुकसान हो सकता है. निश्चित रूप से ये बीजेपी के एजेंडे में रहा है. हमारी पार्टी उसका पूरी तरह से सम्मान करती है. बीजेपी चाहे तो राम मंदिर बनायें, लेकिन इस मुद्दे पर हमरी पार्टी का स्टैंड अलग है.

चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि न्यायालय जो भी फैसला करे उसका सभी सम्मान करें. यह हमेशा से बीजेपी का एजेंडा रहा है, इसलिए हमलोगों ने इसका सम्मान किया है. लेकिन हां, मैंने 3 साल में कभी नहीं सुना कि बीजेपी ने राम मंदिर का जिक्र किया हो या कोई तत्परता दिखाई हो. जो कि दिखाई जानी चाहिए थी. क्योंकि यह बीजेपी के मेनिफेस्टो में रहा है. केंद्र में बीजेपी की सरकार है. उत्तरप्रदेश में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार है तो मुझे अपेक्षा थी कि बीजेपी इस एजेंडा को पूरा करने की कोशिश करेगी.

लोकजन शक्ति पार्टी के नेता ने कहा, "जहां तक NDA की बात रही तो हमलोगों ने हमेशा विकास की बात की है. नरेंद मोदी ने हमेशा केवल डेवलपमेंट को अपना एजेंडा बनाया. उन्होंने 2014 का चुनाव 'सबका साथ सबका विकास' के नारे के साथ लड़ा था और उसका परिणाम भी हमलोगों ने देखा कि अपार बहुमत के साथ सरकार बनी. लेकिन, चुनाव करीब आते ही इस तरह के मुद्दे उठने लगे हैं.

‘2019 मुश्किल’ वाले बयान पर स्मृति ईरानी की सफाई, कहा- ‘मां होने के नाते बच्चों की बोर्ड परीक्षा की बात की थी’

एलजेपी के युवा नेता ने कहा कि जनता हमसे अपेक्षा रखती है कि हम डेवलपमेंट की बात करेंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करेंगे, किसानों की आत्महत्या की बात करेंगे उनकी कर्ज माफी की बात करेंगे, बेरोजगारी की बात करेंगे, आंकड़े बताएंगे कि सरकार ने अबतक कितने नौजवानों को रोजगार दिया. ये सब जल्दी होना चाहिए. मुझे पूरी उम्मीद है बहुत जल्द तमाम घटक दल आपस में बैठकर इस पर अनौपचारिक चर्चा करेंगे.

मैं पूछताछ के लिए तैयार हूं, अच्छा है हमें भी सीबीआई से मिलने का मौका मिलेगा- अखिलेश यादव

चिराग ने आगे कहा कि आज मोदी जी और नीतीश जी के साथ आने से हमारी ताकत दोगुना से भी ज्यादा बढ़ी है. मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हमलोग इस ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे और आज हमारी जितनी सीटें हैं उससे कहीं ज्यादा सीटें जीतेंगे. लालू यादव के परिवार में मची हुई लडाई पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी और तेज प्रताप के मामले में मेरा टिप्पणी करना नहीं ठीक रहेगा. ये उनका आपसी मामला है. राजनीतिक तौर पर कुछ होगा तो मैं उसपर कमेंट करूंगा लेकिन पारिवारिक मामले पर नहीं.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget